Guru Nanak Jayanti 2021: सिखों के पहले गुरु गुरुनानक जी की जयंती आज, उनकी यह 10 शिक्षाएं बदल सकती हैं जीवन

0
392
Guru Nanak Jayanti 2021
Guru Nanak Jayanti 2021

Guru Nanak Jayanti 2021: गुरुनानक जयंती इस साल 19  नवंबर को मनाई जा रही है। गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु माने जाते हैं। कहा जाता है कि बचपन से ही गुरु नानक देव का आध्यात्मिकता की तरफ काफी रुझान था और वह सत्संग और चिंतन में लगे रहते थे। वे ईश्वर को लेकर लोगों को शिक्षाएं भी देते थे।

गुरु नानक की शिक्षाएं आज भी सही रास्ते में चलने वाले लोगों का मार्ग दर्शन कर रही हैं। इनके अनुयायी इन्हें नानक और नानक देव, बाबा नानक और नानक शाह जी जैसे नामों से पुकारते हैं। कई चमत्कारिक घटनाओं की वजह से ये 7-8 साल की उम्र में ही काफी प्रसिद्ध हो गए थे। आइए गुरु नानक जयंती पर जानते हैं उनकी 10 बड़ी शिक्षाएं

गुरुजी की 10 शिक्षाएं


1- परम-पिता परमेश्वर एक है।

2- हमेशा एक ईश्वर की साधना में मन लगाओ।

3- दुनिया की हर जगह और हर प्राणी में ईश्वर मौजूद हैं।

4- ईश्वर की भक्ति में लीन लोगों को किसी का डर नहीं सताता।

5- ईमानदारी और मेहनत से पेट भरना चाहिए।

6- बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न ही किसी को सताएं।

7- हमेशा खुश रहना चाहिए, ईश्वर से सदा अपने लिए क्षमा याचना करें।

8- मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से जरूरत मंद की सहायता करें।

9- सभी को समान नजरिए से देखें, स्त्री-पुरुष समान हैं।

10 – भोजन शरीर को जीवित रखने के लिए आवश्यक है। परंतु लोभ-लालच के लिए संग्रह करने की आदत बुरी है।

यह भी पढ़ें:

114th Birthday Shaheed Bhagat Singh: भगत सिंह के वो 10 मशहूर नारे, जिसे लोग आज भी रखते हैं याद

Lala Lajpat Rai Death Anniversary: लाला लाजपत राय ने कहा था- “मेरे शरीर पर पड़ी प्रत्येक लाठी अंग्रेजी हुकूमत के कफन पर कील का काम करेगी”, पढ़ें इतिहास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here