COVID-19: नए वैरिएंट से फिर बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, PM Modi ने बुलाई बैठक

0
319
PM Modi
PM Modi

COVID-19: हमारा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग पूरी मजबूती से लड़ रहा है। इसी क्रम में भारत में COVID-19 वैक्सीन के 100 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुके हैं। लेकिन अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का एक नया वैरिएंट पाया गया है और वो कोविड 19 की वैक्‍सीन का डोेज ले चुके लोगों को भी प्रभावित करने में सक्षम है और इसी के मद्देनजर PM Narendra Modi शनिवार सुबह 10:30 बजे COVID-19 स्थिति और टीकाकरण पर शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में पाया गया कोविड-19 का नया वैरिएंट बहुत तेजी के साथ म्यूटेट हो रहा है। वहीं चीन में कोरोना क‍े केस एक बार फिर बढ़ रहे हैं। चीन ने अपने महत्वपूर्ण शहर शंघाई में कोविड के चलते स्कूल बंद कर दिए हैं।

24 घंटों में Corona के 8,318 मामले

बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 8,318 मामले सामने आए हैं। साथ ही इस बीच 10,967 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्‍या बढ़कर 3,39,88,797 तक पहुंच गई है। दैनिक मामलों के कम होने और ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या बढ़ने के कारण सक्रिय मामलों की संख्‍या में भी काफी कमी आई है। अब देश में 1,07,019 सक्रिय मामले बचे हैं। यह पिछले 541 दिनों में सबसे कम हैं।

यह भी पढ़ें: 24 घंटों में सामने आए Corona के 8,318 मामले, कल से 21.1% घटे केस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here