कांग्रेस पार्टी के हाथ से कई राज्य निकलते हुए नजर आ रहे हैं। बिहरा विधानसभ चुनाव की तैयारी पार्टी ने जमकर की है। इस बार कांग्रेस बिहार में अपनी नैया महागठंबधन के भरोसे पार लगाने पर जोर दे रही है। पार्टी ने पहले चरण में होने वाले चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पटना के कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार देर रात सभी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इस बार पार्टी को 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारने हैं।

21 प्रत्याशी

congress

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में कुल 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इनमें वजीरगंज से शशि शेखर, बरबीघा से गजानंद शाही, वारिसलीगंज से सतीश कुमार सिंह उर्फ मनटन सिंह, कहलगांव से शुभानंद मुकेश, हिसुआ से नीतू कुमारी, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह, सिकंदरा से सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, बक्सर से मुन्ना तिवारी, बिक्रम से सिद्धार्थ को टिकट दिया गया है।

28 अक्टूबर को चुनाव

lalu 2

वहीं लखीसराय से अमरेश कुमार अनीश, गया से मोहन श्रीवास्तव, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, बाढ़ से सत्येंद्र बहादुर, टेकारी से अशोक गगन, गोविन्दपुर से मो. कामरान को प्रत्याशी बनाए गए हैं। बिहार में पहले चरण की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। इसके बाद 3 नवंबर को 94 सीटों और 7 नवंबर को 78 सीटों पर वोटिंग होनी है। इस मतदान के बाद 10 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित होने हैं।

बोले बिहार बदले सरकार

कांग्रेस पार्टी बिहार में नए नारे के साथ उतरी है, “बोले बिहार बदले सरकार” इस नारे के साथ पार्टी चुनावी मैदान में कूद गई है। सीट बंटवारे के तहत आरजेडी को 137 सीट और कांग्रेस के खाते में 68 सीटें गई हैं। जबकि महागठबंध में शामिल सीपीआई को 5 सीट, वीआईपी को 5, सीपीएम को 5 सीट और माके 19 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here