हरियाणा की जानी मानी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उनके पति वीर सिंह साहू ने फेसबुक लाइव में दी है।

SAPNA 1

सपना के पति ने फेसबुक लाइव करते हुए कहा- जो मेरे भाई हैं छोटे या बड़े…वे सुण ल्यो…थारे लिए बहुत खुशी की बात है…मेरे भाइयो थारा भाई बाप बणग्या है। आज मैं केवल सिंगर कलाकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार परिवार वाला गृहस्थ बोल रहा हूं।

veer singh sahu

सपना और उनका बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं। सपना चौधरी ने इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया है। सपना ने अपनी प्रेगनेंसी के साथ अपनी शादी को भी छुपा कर रखा था।

sapna 2

युवाओं के दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी ने वीर सिंह साहू को 2017 में दिल दे दिया था। दोनों ने जनवरी में गुप्त तरह से शादी कर ली। सपना के मां बनने के बाद दोनों ही बात सामने आगई है।

sapna 4

बता दें कि वीर हिसार के रहने वाले हैं। वीर और सपना की शादी जनवरी में हुई थी। सपना और वीर पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

sapna choudhary

सपना के फैंस उनसे काफी नाराज हैं। सपना ने सात फेरे कब लिए इस बात की खबर फैंस को कानों-कान नहीं लगी। मां बनने की खबर को उन्होंने राज रखा।

sapna choudharyjpg

सपना के पति वीर सिंह साहू हरियाणवी गायक हैं, कंपोजर, लिरिस्ट और हरियाणवी एक्टर हैं। उन्हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है।

Sapna Choudha

वीर सिहं शाहू किसान परिवार से हैं। कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ वीर सिंह को देखा गया है। ये भी बिल की खिलाफत कर रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here