Chaitra Navratri 2022: नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के जयकारों से गूंजे Delhi-NCR के मंदिर

Chaitra Navratri 2022:जयकारा माँ ब्रह्मचारिणी का, जय माता दी , नवरात्र के दूसरे दिन दिल्ली -एनसीआर के मंदिर माता रानी के जयकारों से गूँज उठे।

0
427
Chaitra Navratri 2022
Chaitra Navratri 2022

Chaitra Navratri 2022:जयकारा मां ब्रह्मचारिणी का, जय माता दी , नवरात्र के दूसरे दिन दिल्ली -एनसीआर के मंदिर माता रानी के जयकारों से गूंज उठे। कालका जी मंदिर, झंडेवालान मंदिर, श्री वैष्णो देवी मंदिर , गुफा वाला मंदिर आदि में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद मांगा। इस दौरान सभी मंदिरों में विशेष रूप से व्यवस्था की गई थी।

mata rani 1

Chaitra Navratri : कालका जी मंदिर

मंदिर में सुबह से ही भक्तों की आना जारी रहा। सभी ने मिलकर माता रानी के नामों के जयकारे लगाए। मंदिर में पुजारी पंडित आशु ने बताया, यहां बड़ी संख्या में भक्तों का आना जारी है। लोग यहां से माता रानी की पावन जोत भी अपने घर लेकर गए हैं। बताया की कोरोना नियमों का यहां पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। देवी कालका जी अपने भक्तों को हमेशा सुख और शांति का वरदान देती हैं।

jhandewalan temple
Jhandewalan mandir

Chaitra navratri: मां से मांगा आर्शीवाद

झंडेवाला मंदिर : करोल बाग़ में बने इस मंदिर में बहुत बड़ी संख्या में भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। यहाँ सुबह से ही मां के दर्शनों के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। सभी यहां बनी लाइन में लगकर दरबार में पहुंचे। इस दौरान पूरा दरबार माता के जयघोष से गूंज उठा।

Birla Mandir Delhi
Birla mandir

बिरला मंदिर: बिरला मंदिर में श्री दुर्गा स्तुति के पाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान पाठ के बाद उनकी पूजा और आरती के बाद भोग लगाया गया। भक्तों ने माता रानी को सूंदर चुनरी ओढ़ाई और उन्हें प्रणाम किया।

बड़ी झाकियों से सजाया मंदिर

gufa
Gufawala Mandir

ईस्ट दिल्ली स्थित गुफा वाला मंदिर को बड़ी ही प्यारी झाकियों से सजाया गया। इस मौके पर भक्तों ने देवी के
दर्शन किये। माता रानी के भजनो से पूरा मंदिर गूंज उठा। मंदिर प्रशासन की और से यहां हर चीज की व्यवस्था की गई है।

shital mata
Sheetla Mata Mandir, Gurugram

शीतला माता मंदिर : गुरुग्राम में शीतला मातामंदिर में भक्तों का आना जारी है। माता मंदिर प्रबंधन समिति की और से भक्तों की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। दर्शन से लेकर भंडारे तक की व्यवस्था की गई है। भिवानी से यहाँ आये एक भक्त ने बताया की शीतला माता सभी को सुख और शांति देने वाली माता है। पौराणिक कथाओं से भी इस मंदिर का नाम जुड़ा हुआ है। जींद से आये एक भक्त ने कहा की वो हर साल यहां आते है। यहां आकर उन्हें शांति मिलती है। स्किन की बीमारियां भी दूर होती हैं।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here