Horoscope and Panchang: कर्क राशि के लोगों को सताएगी अपनों की याद ,धनु राशि के लोगों को मिलेगी शुभ सूचना

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है। ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।

0
304
Astro Jyotish: top news today
Astro Jyotish:

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है। ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि , नक्षत्र, वार , योग और करण है। पंचांग के जरिये हम आपको सूर्योदय , सूर्यास्त , राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। आज कर्क राशि के लोगों को सताएगी अपनों की याद , वही धनु राशि के लोगों को मिलेगी शुभ सूचना

new panch 3 apr 22

Horoscope and Panchang:दो तिथियों में विभाजित होती है तिथियां

एक माह में तीस तिथियां होती हैं ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

Horoscope: जानिये क्या होते है नक्षत्र ?
आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

तिथि   द्वितीया12:38  तक
नक्षत्र  अश्विनी12:37 तक
करणकौलव 
तैतिल 
12:38 तक
25:12 तक
पक्षशुक्ल पक्ष 
वार   रविवार 
योग वैधृति07:52 तक
सूर्योदय06:18 
सूर्यास्त18:42 
चंद्रमा मेष 
राहुकाल 17:09− 18:42 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1994 
मासचैत्र 
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:06 − 12:54

aaj ka rashifal 3 apr 22

Horoscope: जानिए आज का राशिफल

मेष : अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। जिसे देखकर आपके साथियों को जलन हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

वृष : आप किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखें। ऑफिस के काम करते समय सावधान रहें। आज किसी ज़रूरी काम के पूरा होने से मन को संतोष रहेगा।

मिथुन: एक साथ कई काम हाथ में आने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। नये भावनात्मक रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

cancer sixteen nine

Horoscope: कर्क: आज आपको अपनों की याद सताएगी। घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो आपको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं और आप उनसे मिलने आ सकते हैं ।

सिंह : मसालेदार व तामसिक भोजन का सेवन न करें। हर विषय पर आपको राय देने से बचना चाहिये। घर में आज बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। जल्दबाज़ी में आपके काम बिगड़ सकते हैं।संतान के दायित्वों की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या : जीवन साथी से आपकी नोकझोंक हो सकती हैं, जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आज आपको यात्रा करने से बचना चाहिये। थकान और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है।

तुला : विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम प्राप होंगे। परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने पर पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें परिवार के सदस्य एकजुट होकर नजर आएंगे।अपना मन शान्त रखें व अच्छी संगत में रहें।

वृश्चिक : आपको वाणी पर संयम रखना होगा, तभी आप अपने काम आसानी से निकलवा सकेंगे। अपनों से बड़ों से विवाद करने से बचें। पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।

dhanu
Horoscope and Panchang

धनु : आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी से बात करते समय शब्दों का प्रयोग ठीक से करना सीखें। आज किसी अतिथि के घर जाना हो सकता है।

मकर : जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। आज महत्वपूर्ण मीटिंग आदि से बचें। जो लोग कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय रुकना होगा। यह समय ऋण लेने के लिए भी उचित नहीं है।

कुम्भ : मन में कुछ नया और प्रयोगवादी करने की इच्छा होगी। आज कुछ नया प्रोजेक्ट करने पर विचार
कर सकते हैं। बड़ों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

meen

मीन: जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। संतान पक्ष के जरिये गुड न्यूज़
सुनने को मिल सकती हैं।रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को सफलता मिल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here