Weather Update: Delhi-NCR तपिश बढ़ेगी, March माह ने तोड़ा 121 वर्षों में गर्मी का रिकॉर्ड

Weather Update: दिल्‍ली में लगातार तपिश बढ़ती जा रही है। पिछले माह से तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को काफी मुश्किल हो रही है।

0
248
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Weather Update: दिल्‍ली में लगातार तपिश बढ़ती जा रही है। पिछले माह से तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्‍ताह में धूप तेज होने के साथ ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार होने की संभावना है। दिल्ली समेत देश भर में इस साल मार्च महीने की गर्मी ने बीते 121 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में औसत वर्षा का स्‍तर भी मार्च के दौरान अपने दीर्घावधि औसत से 71% कम दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि मार्च 2022 के दौरान पूरे देश का औसत अधिकतम, न्यूनतम और औसत तापमान क्रमश: 33.10 डिग्री सेल्सियस, 20.24 डिग्री सेल्सियस और 26.67 डिग्री सेल्सियस था। जबकि वर्ष 1981 से 2010 की अवधि के लिए औसत सामान्य तापमान 31.24 डिग्री सेल्सियस, 18.87 डिग्री सेल्सियस और 25.06 डिग्री सेल्सियस था। मार्च में उत्तर पश्चिम भारत में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.91 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

summer 3 apr
Weather Update

Weather Update: लखनऊ में पारा 39 डिग्री पार

lucknow garmi

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पारा 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं से
लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज यहां का न्‍यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना है। लगातार बढ़ रही गर्मी से यहां कई इलाकों में पेयजल किल्‍लत की समस्‍या बनी हुई है।

उत्‍तराखंड के मैदानी भागों में गर्मी का प्रकोप जारी है। जबकि पहाड़ी इलाकों में दिन के समय धूप तेज है। आज यहां का न्‍यूनतम तापमान 24.7 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Weather Update: हिमाचल प्रदेश के जिलों में चल रही लू
हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिले भी गर्मी की जद में हैं। यहां के कई जिलों में लू चल रही है। इससे पहाड़ भी तपने लगे हैं। मौसम विभाग ने रविवार को पांच जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन व सिरमौर में लू चलने की चेतावनी जारी की है। केलंग और कल्पा में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के शुरू में न्यूनतम तापमान जहां जमाव बिंदु से नीचे रहता था, इस बार सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। कल्पा में अधिकतम तापमान 22.6, जबकि केलंग में 17.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

melon 3 apr 22

गर्मी से बचाव के साथ ताजगी देगा तरबूज
समय से पूर्व गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान हैं। इस गर्मी खुद का बचाव करने और लू लगने से बचने के लिए तरबूज का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। इसके सेवन से शरीर में पानी की मात्रा ठीक रहने के साथ ही ताजगी भी मिलती है। चिकित्‍सकों के अनुसार तरबूज के सेवन से पाचन ठीक होने के साथ शरीर में पानी की कमी भी नहीं रहती है।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here