BJP on Akhilesh Yadav: Keshav Prasad Maurya ने कहा- भगवान कृष्ण को लेकर SP प्रमुख के बयान से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है

0
246
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

BJP on Akhilesh Yadav: बीजेपी नेता Keshav Prasad Maurya ने कहा है कि भगवान कृष्ण को लेकर SP प्रमुख के बयान से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान कृष्ण को लेकर जो बयान समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने दिया है उससे आम लोगों की भावना को ठेस पहुंचा है। उन्हें इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Keshav Prasad Maurya ने कहा कि धर्म को अंधविश्वास बताते हुए भगवान कृष्ण पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बयान दे रहे हैं यह गलत है। मैं चाहता हूं कि वह माफी मांगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इमरान मसूद को सपा में शामिल करने से उनकी मंशा साफ है कि वे चुनाव जीतने के लिए गुंडों, अपराधियों को लाएंगे।

BJP on Akhilesh Yadav: शिवप्रसाद यादव ने कहा- कृष्ण ने Akhilesh के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कहा

BJP on Akhilesh Yadav: बीजेपी नेता शिवप्रसाद यादव ने कहा है कि उन्हें भगवान कृष्ण ने जगाया और कहा कि उठो जागो और तुम अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ो। उन्होंने कहा कि कृष्ण ने कहा है कि अराजकता दूर करनी है। इसलिए अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरो।

Akhilesh Yadav ने क्या कहा था?

Akhilesh Yadav, BJP on Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

एक मीडिया चैनल के साथ बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था भगवान कृष्ण हमारे सपने में आए हैं, क्योंकि वो हमारे कुल भगवान हैं। साथ ही उन्होने कहा था कि धर्म भी कभी-कभी अंधविश्वास होता है। उन्होंने यह बात तब कही जब उनसे पूछा गया कि वो नोएडा अपने कार्यकाल में क्यों नहीं गए? सपा प्रमुख ने हंसते हुए कहा कि नोएडा में इसलिए नहीं गया क्योंकि यह माना जाता रहा है कि जो नोएडा चला जाता है वो वापसी नहीं कर पाता है। मेरे बाबा मुख्यमंत्री, हो आए अब दोबार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। जब एकंर ने इस परंपरा को अंधविश्वास बताया तो अखिलेश यादव ने हंसते हुए कहा कि धर्म भी कभी-कभी अंधविश्वास होता है।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने हैं

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों ( UP Election 2022 Date) का एलान कर दिया है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (UP Election 2022) समेत गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और पंजाब राज्य में चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में 7 चरण में चुनाव होंगे।

पहला चरण: 14 जनवरी को नोटिफिकेशन, 21 जनवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 24 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 27 जनवरी को, 10 फरवी को मतदान।

दूसरा चरण: 21 जनवरी को नोटिफिकेशन, 28 जनवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 29 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 31 जनवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 14 फरवरी को मतदान।

तीसरा चरण: 25 जनवरी को नोटिफिकेशन, 1 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 2 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 4 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 20 फरवरी को मतदान।

चौथा चरण : 27 जनवरी को नोटिफिकेशन, 3 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 4 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 7 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,23 फरवरी को मतदान।

पांचवां चरण : 1 फरवरी को नोटिफिकेशन, 8 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 9 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 11 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,27 फरवरी को मतदान।

छठा चरण : 4 फरवरी को नोटिफिकेशन, 11 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन ,14 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 16 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस , 3 मार्च को मतदान।

सातवां चरण: 10 फरवरी को नोटिफिकेशन, 17 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 18 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 21 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस और 7 मार्च को मतदान।

ये भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here