पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद महेश गिरी  ने भारत के खिलाफ हो रही साजिशों को रोकने के लिए लाल किले में 8 दिवसीय वैदिक महायज्ञ कराने की घोषणा की है। यह यज्ञ चैत्र नवरात्र के दौरान 18 से 25 मार्च तक होगा।

एक अंग्रेजी अखबर को 22 जनवरी को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया ‘ राष्ट्र रक्षा महायज्ञ’ का आयोजन बीजेपी नहीं बल्कि दिल्ली के श्री योगी पीठथाम ट्रस्ट की मदद से किया जा रहा है। गिरी ने कहा, ‘इस यज्ञ का मूल उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा, समृद्धि और प्रगति के लिए काम का भाव हर भारतीय के मन में हो।’  उन्होंने कहा कि कुछ आंतरिक और बाहरी ताकतें देशहित हो नुकसान पहुंचाने की कोशिश में जुटी हैं, हम इस यज्ञ के जरिए ऐसी ताकतों को रोकना चाहते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महायज्ञ में प्रमुख राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और कॉर्पोरेट जगत के शीर्ष लोगों के भाग लेने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, इस यज्ञ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बड़े-बड़े नेता, उद्योगपति और सिलेब्रिटीज हिस्सा लेंगे।

8 मार्च से 25 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में 1111 वैदिक विद्या में निपुण ब्राह्मण मां पराम्बा भगवती बगलामुखी 108 कुण्डीय राष्ट्र रक्षा महायज्ञ करेंगे। महायज्ञ के दौरान देश भर से आध्यात्मिक गुरु इसमें हिस्सा लेंगे और सवा दो करोड़ मंत्रों का मंत्रोच्चार करेंगे। महेश गिरी का कहना है कि इससे समूचे देश में भारतीयता एवं सांस्कृतिक अखण्डता की ऊर्जा का प्रसार होगा।

इस महायज्ञ के लिए देश के हर घर से एक-एक चम्मच घी इकट्ठा होगा। इसके लिए हर राज्य में रथयात्रा निकाली जाएगी। इस महायज्ञ के लिए देश के हर घर से एक-एक चम्मच घी इकट्ठा होगा। इसके लिए हर राज्य में रथयात्रा निकाली जाएगी। देश की सीमाओं और चारों धामों से लाए गए जल और मिट्टी से 108 यज्ञ कुंड बनाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here