Rajya Sabha Election: BJP ने जारी की 16 उम्मीदवारों की सूची; कर्नाटक से निर्मला सीतारमण, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल लड़ेंगे चुनाव

Rajya Sabha Election: कांग्रेस पार्टी ने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए विवेक तन्खा के नाम को फाइनल किया है। पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख कमलनाथ ने यह जानकारी दी है। बता दें कि मध्य प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों में से 8 बीजेपी के पास और 3 कांग्रेस के पास हैं।

0
301
Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election

Rajya Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर्नाटक से चुनाव लड़ेंगी। वहीं केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए विवेक तन्खा के नाम को फाइनल किया है। पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख कमलनाथ ने यह जानकारी दी है। बता दें कि मध्य प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों में से 8 बीजेपी के पास और 3 कांग्रेस के पास हैं।

Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश से भाजपा के बड़े चेहरे

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा के साथ-साथ भाजपा के एमजे अकबर और संपतिया उइके का कार्यकाल जून में समाप्त हो जाएगा। मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल मुरुगन, धर्मेंद्र प्रधान, एमजे अकबर, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, सुमेर सिंह सोलंकी और संपति उइके हैं। राज्य से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद तन्खा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राजमणि पटेल हैं।

Rajya Sabha Recruitment
Rajya Sabha Election

Rajya Sabha Election: सीएम नवीन पटनायक ने की 4 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

ओडिशा के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। बीजू जनता दल ने तीन नए उम्मीदवारों – सुलता देव, मानस रंजन मंगराज और निरंजन बिशी को नामित किया है। वहीं पार्टी ने एक बार फिर संसद के उच्च सदन के चुनाव के लिए सस्मित पात्रा को फिर से नामित किया है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here