Army Vehicle Accident In Ladakh: लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक भीषण वाहन दुर्घटना हो गई है। बताया जा रहा है इस हादसे में भारतीय सेना के 7 जवानों की मौत हो गई है और कई जवानों को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल जवानों को सर्वोत्तम उपचार देने के प्रयास जारी हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल जवानों को वायुसेना की मदद से पश्चिमी कमान में स्थानांतरित किया जा रहा है।
Army Vehicle Accident In Ladakh: गाड़ी फिसलने से हुई दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त वाहन में कुल 26 जवान सवार थे। यह वाहन परतापुर से सब सेक्टर हनीफ की तरफ जा रहा था। ये हादसा वाहन फिसलने के कारण हुआ। दरअसल, गाड़ी सड़क से फिसलकर 50-60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सभी 26 जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें 7 जवानों को मृत घोषित कर दिया गया है।
संबंधित खबरें:
Lucknow Teele Wali Masjid: ज्ञानवापी मस्जिद के बाद लखनऊ की टीले वाली मस्जिद को लेकर शुरू हुआ विवाद