APN News Live Updates: केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, DA में की 3% की बढ़ोतरी, पढ़ें 30 मार्च की सभी बड़ी खबरें…

0
392
NPS Scheme
NPS Scheme

Hike in DA: होली के त्यौहार के बाद केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में तीन प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि मूल वेतन के 31 प्रतिशत की मौजूदा दर की तुलना में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पढ़ें विस्तार से…

दिल्ली सीएम Arvind Kejriwal के घर पर तोड़फोड़, Manish Sisodia ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके दी है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए हैं, गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए हैं। पढ़ें विस्तार से…

Pakistan: अल्पमत में इमरान खान सरकार, सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद देश के लोगों को संबोधित न करने का लिया फैसला

Imran Khan

Pakistan के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अविश्वास प्रस्ताव से पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन को रद्द कर दिया है। उन्होंने अपना भाषण पाकिस्तानी सेना प्रमुख और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के प्रमुख से बातचीत के बाद रद्द कर दिया। एक ट्वीट में तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद फैसल जावेद खान ने भी पुष्टि की कि प्रधानमंत्री ने आज अपना भाषण रद्द कर दिया है। पढ़ें विस्तार से….

SUV Crush Man on Pedestrian: तेज रफ्तार SUV ने पैदल चल रहे शख्स को कुचला और आगे बढ़ गयी, देखें VIDEO

SUV crush man

SUV Crush Man on Pedestrian: दिल्ली के जनपथ में एक हिट-एंड-रन की घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार एक व्यक्ति को रौंदती है और आगे बढ़ जाती है। पढ़ें विस्तार से…

शिक्षा पर Bhagwant Mann का बड़ा फैसला, पंजाब में इस साल फीस नहीं बढ़ा सकते प्राइवेट स्कूल

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

APN News Live Updates: अगले स्कूल शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत से पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के स्कूलों को स्कूल में प्रवेश या ट्यूशन फीस में किसी भी तरह की बढ़ोतरी के खिलाफ आदेश दिया है। इससे राज्य के सैकड़ों-हजारों बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत मिलेगी। बता दें कि इस समय ज्यादातर अभिभावक उच्च फीस के कारण स्कूल बदलने को मजबूर हैं, या अपने बच्चों को स्कूलों से वापस ले लेते हैं और बच्चों को असंगठित क्षेत्र में काम करने के लिए मजबूर करते हैं।…..पूरी खबर यहां पढ़ें

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार पेश करेगी शराबबंदी कानून संशोधन विधेयक 2022

APN News Live Updates
APN News Live Updates

APN News Live Updates: बिहार में शराबबंदी को लेकर आलोचना झेल रही नीतीश कुमार की सरकार ने बुधवार को राज्य विधानसभा में शराबबंदी कानून संशोधन विधेयक 2022 पेश करने का फैसला किया है। इस संशोधन में पहली बार अपराध करने वालों को जुर्माना जमा करने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट से जमानत मिलने का प्रावधान रहेगा यानि मजिस्ट्रेट द्वारा जुर्माना लेकर छोड़ा जा सकता है। यदि अपराधी जुर्माना जमा करने में सक्षम नहीं होगा, तो उसे एक महीने के लिए जेल में बंद किया जा सकता है।………..पूरी खबर यहां पढ़ें

राजस्थान में अगले तीन महीने में बढ़ेगी पेयजल की मांग : CM Ashok Gehlot

APN News Live Updates
APN News Live Updates

APN News Live Updates: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राज्य में गर्मी बढ़ने के कारण अगले तीन महीनों में पीने के पानी की मांग बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) और सभी जिला कलेक्टर सुचारू जलापूर्ति के लिए उपलब्ध संसाधनों का व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करें।

Rajasthan News: प्रसूता की मौत के बाद महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड

Rajasthan News
Rajasthan News

APN News Live Updates: राजस्थान में महिला डॉक्टर के सुसाइड का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्थान में डॉक्टर्स 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहने वाले हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज सुबह 6 बजे से कल गुरुवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। सभी प्राइवेट अस्पताल बंद रहेंगे और इमरजेंसी सेवा भी बंद रहेंगी। बता दें कि प्रदेश में करीब 12 हजार प्राइवेट अस्पताल हैं। जबकि कोटा में 150 प्राइवेट हॉस्पिटल हैं।…..पूरी खबर यहां पढ़ें

Ayodhya में रामलला को 12 किलोग्राम की चरण पादुका और चांदी जड़ित चौकी भेंट कर मांगा आशीर्वाद

APN News Live Updates
APN News Live Updates

APN News Live Updates: रामनगरी अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही है। यहां बड़ी तादाद में दानदाता अनमोल चीजें दे रहे हैं। इस दौरान मध्य प्रदेश से आए हुए एक राम भक्त ने रामलला को 12 किलोग्राम की चरण पादुका और चांदी जड़ित चौकी भेंट की। ट्रस्ट के सदस्यों ने उनका आभार भी व्यक्त किया है।…….पूरी खबर यहां पढ़ें

पेट्रोल – डीजल का बढ़ता दाम, जनता परेशान

Petrol- Diesel Price
Petrol- Diesel Price

APN News Live Updates: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रति दिन दाम में इजाफा होते जा रहा है। दिल्ली वासियों का तेल पूरी तरह से तेल निकाल रहा है। दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल 101.01 और डीजल 92.27 प्रति लीटर है। दोनों पर 80 पैसे की वृद्धी हुई है।

मुंबई वासियों को 1 लीटर पेट्रोल लेने पर 115.88 पैसे का भुगतान करना होगा। वहीं डीजल लेने पर 100.10 रुपये देने होंगे। पेट्रोल पर 84 पैसे और डीजल पर 85 पैसे का इजाफा हुआ है।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 106.69 रुपए (75 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 96.76 रुपए (76 पैसे की वृद्धि) और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 110.52 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 95.42 रुपए (80 पैसे की वृद्धि) है।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here