पूरी दुनिया जानती है कि भारत के पास नौकरियों की कमी हो सकती है लेकिन काबिलियत की कमी नहीं है। पूरी दुनिया के हर देश में भारतीय अपने काबिलियत के वजह से ही फैले हुए हैं। ऐसे में एप्पल के सह-संस्थापक का ऐसा बयान बचकाना लगता है लेकिन खास बात ये है कि उनके बय़ान पर आनंद महिंद्रा ने चुटकी लेते हुए करारा जवाब दिया है। दरअसल, ऐपल के सह संस्थापक स्टीव वॉजनिएक ने ET को दिए इंटरव्यू में भारती शिक्षा व्यव्स्था और यहां के रच्नात्मकता पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा है कि भारत में जॉब मिलने को सफलता कहा जाता है, लेकिन क्रिएटिविटी कहां है? स्टीव वॉजनिएक वही शख्स हैं जिन्होंने पहला ऐपल कंप्यूटर बनाया था जिसका नाम Apple 1 है।

स्टीव वॉजनिएक की इस टिप्पणी का भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जोरदार जवाब दिया है। उनके जवाब से सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम आओ कभी हवेली पर याद आ जाता है। उन्होंने लिखा कि मैं आपको सुनिश्चित करता हूं कि अगली बार जब आप भारत आएंगे आपकी सोच बदली होगी। दरअसल, एक इंटरव्यू में वॉजनिएक ने कहा है, ‘आप कितने टैलेंटेड हैं? अगर आप इंजीनियर हैं या एमबीए हैं तो आप अपनी डिग्री पर इठलाइए, लेकिन खुद से पूछिए कि आप मैं कितने क्रिएटिव हैं। इसी का जवाब महिंद्रा ने दिया।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ आनंद महिंद्रा ने वॉजनिएक के इस टिप्पणी के बाद लिखा है, ‘इस तरह की बात सुनना काफी मजेदार है। इस तरह की रूढ़ीवादी सोच को खत्म करके अपने को जाहिर करने में मजा आता है। शुक्रिया स्टीव वॉजनिएक, जल्द वापस आइए। हम आपसे एक अलग धुन बजवाएंगे।’ महिंद्रा ने  स्टीव को भारतीयों के रचनात्मकता पर सवाल उठाने के लिए थैंक्स कहा है और जल्द ही भारत आने का न्यौता दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here