अमरनाथ यात्रा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं का इंतजार और बढ़ गया है। यानि कि यात्रा को इस साल कैंसिल कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण जम्मू कश्मीर प्रशासन ने यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है। बता दें कि केस भले ही कम हो गए हों लेकिन कोरोना की तीसरी लहर भी भारत में चल पड़ी है यही वहज है यात्रा को रद्द करना पड़ा।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जनता के जीवन को ध्यान में रखते हुए यात्रा को रद्द किया जाता है। लोगों की जिंदगियां अनमोल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमरनाथ यात्रा इसबार प्रतीकात्मक होगी। सभी पारंपरिक रस्में पहले की तरह पूरी की जाएंगी। उपराज्यपाल ने कहा कि लोगों का जीवन बचाना।

उपराज्यपाल ने आगे कहा अमरनाथ श्राइन बोर्ड करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं समझता है और इसका ध्यान रखते हुए बोर्ड ने सुबह और शाम की आरती के लाइव दर्शन का इंतजाम करने का भी निर्णय लिया है। हर रोज दोनों आरती के लाइव दर्शन की व्यवस्था की जाएगी।

इस मुद्दे पर अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने कहा कि, छड़ी मुबारक 22 अगस्त को पवित्र गुफा में पहुंचेगी. इसके साथ ही रक्षाबंधन के दिन अमरनाथ यात्रा का समापन होगा। उन्होंने कहा कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने कोरोना के कारण केंद्र शासित प्रदेश और देश में कोरोना के कारण बने हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

श्राइन बोर्ड के सीईओ ने यह भी कहा कि श्रद्धालु www.shriamarnathjishrine.com/AartiLive.html लिंक के जरिए या बोर्ड का मोबाइल एप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर से http://play.google.com/store/apps/details?id=com.ncog.shriamarnath लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here