कोरोना काल के कारण आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बाकी बचे हुए 29 मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। इस मुकाबले में अभी टाइम है। ऐसे में बरसात के मौसम में चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जिवा के साथ छुट्टियों का आनंद लेने के लिए शिमला पहुंच गए हैं। इस यात्रा पर धोनी 12 लोगों के साथ पुहंचे हैं।

माही इस समय शिमला की वादियों में लुत्फ उठा रहे हैं। धोनी परिवार संग मेहली स्थित होम स्टे व्हाइट हेवन में ठहरे हैं। फैंस को खबर लगते ही धोनी की एक झलक पाने के लिए होटल के बाहर पहुंच गए हैं। धोनी 12 लोगों के साथ शिमला पहुंचे हैं। वह शुक्रवार की शाम को हिमाचल के इस खूबसूरत शहर पहुंचे।

फैंस के जिद को देखते हुए धोनी अपने कई प्रशंसकों से मिले। फैंस संग माही ने पिक्चर भी क्लिक कराई साथ ही ऑटोग्राफ भी दिए। इतना ही नहीं शिमला के मेहली स्थित बैट कम्पनी डीए स्पोर्ट्स के संचालक वीनू दीवान भी धोनी से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात में उन्होंने धोनी को चार क्रिकेट बैट भी गिफ्ट किए। इस बीच साक्षी धोनी ने वीडियो भी शूट किया।

यूएई (UAE) में आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बचे हुए 31 मैचों के आयोजन के लिए मंजूरी मिल गई है। बता दें कि मई में कोरोना वायरस (Covid 19) के बढ़ते मामलों के कारण BCCI को अनिश्चितकाल के लिए टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक 19 सितंबर से IPL 2021 एक बार फिर शुरू होगा और इसका फाइनल मैच 15 अक्टूबर को खेला जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here