Ramadan Health Tips: सहरी और इफ्तारी के दौरान खाएं ये चीजें, कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

0
215
Ramadan Health Tips
Ramadan Health Tips

Ramadan Health Tips: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। इस दौरान मुस्लिम एक महीने तक रोजा (व्रत) रखते हैं। वे केवल सूर्योदय से पहले सहरी और सूर्यास्त के बाद इफ्तारी के दौरान ही खाते-पीते हैं। सभी कोशिश करते हैं की वो इस दौरान वहीं चीजें खाएं जो पूरे दिन उनके शरीर में होने वाले पानी की कमी से बचाएं। इस खबर में हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जो आपके शरीर में पानी की कमी होने से बचाएगा।

FPH72VeVEAIrRgA?format=jpg&name=small

Ramadan Health Tips: खीरा (Cucumber)

खीरा में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है। साथ ही इसमें Minerals और Vitamis होते हैं जो रोजे के दौरान होने वाली कई परेशानियों से बचाता है। ये खाने से आपके शरीर में फुर्ती बनी रहती है।

FPcV2ksX0AM867V?format=jpg&name=small

Ramadan Health Tips: तरबूज (Watermelon)

रोजे के दौरान ऐसे फल जरूर खाने चाहिए जिसमें ज्यादा से ज्यादा पानी की मात्रा हो। यूं तो सभी फलों में पानी की कुछ न कुछ मात्रा होती है लेकिन तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है। साथ ही तरबूज में Calories की मात्रा भी कम होती है। ये फल शरीर में पानी की कमी तो पूरा करता ही है साथ ही इस फल से हमारे हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार होता है और शरीर में हो रही सूजन को भी कम करता है।

CoconutWate

Ramadan Health Tips: नारियल पानी (Coconut Water)

यह हल्का और साफ पेय पदार्थ रोजे के दौरान पीने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। यह न सिर्फ आपको हाइड्रेट रखता है बल्कि किडनी स्टोन की बीमारी से भी बचाता है।

Ramadan Health Tips: ज्यादा नमक वाली और तली हुई चीजों से बचें (Avoid Salty And Fried Foods)

ज्यादा नमक वाली चीजों के सेवन से आपको ज्यादा पसीना आएगा। लगातार पसीना आने से आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए शरीर में पानी की मात्रा को बरकरार रखने के लिए इन चीजों को रोजे के सहरी और इफ्तारी के समय खाने से बचना चाहिए। साथ ही तली हुई चीजों के सेवन से प्यास ज्यादा लगती है। इसलिए इस समय कम से कम तली चीजें खानी चाहिए।

Ramadan Health Tips: फलों और सब्जियों का जूस (Fresh juice)

सहरी और इफ्तारी के समय सभी को फलों या सब्जियों का ताजा जूस जरूर पीना चाहिए। इसको पीने से आपके शरीर में पूरे दिन फुर्ती और एनर्जी बनी रहती है। कोशिश करें कि जूस में कोई मसाला या नमक न हो।

FPlkgSUWQAE8I2V?format=jpg&name=small

Ramadan Health Tips: दूध (Milk)

पानी की जगह अगर आप एक ग्लास दूध भी पीते हैं तो यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही रोजे के दौरान होने वाली कमजोरी से बचाता है। दूध कैल्शियम का भी काफी अचछा स्त्रोत होता है।

FOxCnVhVQAQEK5 ?format=jpg&name=small

Ramadan Health Tips: दही और शहतूत (Yogurt And Black Berries)

दही में 88 प्रतिशत पानी होता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दही के साथ शहतूत का सेवन करने से शरीर में होने वाली काफी सारी कमियों से छुटकारा पाया जा सकता है। दही में प्रोटिन और कैल्शियम होता है वहीं, जामुन में विटामिन-सी, विटामिन-के और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

Ramadan 2022 Wishes

Ramadan Health Tips: 6 और 7 अप्रैल की सहरी और इफ्तारी का वक्त

  • April 6, 2022 –
    सहरी: 4:45 am, इफ्तारी: 6:44 pm
  • April 7, 2022 –
    सहरी : 4:43 am, इफ्तारी: 6:45 pm

संबंधित खबरें:

Ramadan 2022 Wishes: रमज़ान में हो जाए सबकी मुराद पूरी, खास अंदाज में दीजिए अपने करीबियों को Ramzan की शुभकामनाएं, इन Images, Shayari को भेज कर कहें- “Ramzan Mubarak”

Ramadan 2022: रविवार से शुरू होगा रमजान का महीना, जानें पूरे महीने की सेहरी और इफ्तार का समय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here