Periods के दौरान सैनिटरी पैड से हो रही है परेशानी, ट्राई करें ये नए प्रोडक्ट्स

0
159
Periods के दौरान सैनिटरी पैड से हो रही है परेशानी, ट्राई करें ये नए प्रोडक्ट्स
Periods के दौरान सैनिटरी पैड से हो रही है परेशानी, ट्राई करें ये नए प्रोडक्ट्स

Periods यानी मासिक धर्म महिलाओं को होने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है। हर महीने महिलाओं को इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसमें कई महिलाओं को काफी पीड़ा का भी सामना करना पड़ता है। इसमें आमतौर पर सभी महिलाओं को 3-4 दिन तक ब्लीडिंग होती है। शुरुआती दो दिन काफी तकलीफ और हैवी ब्लड फ्लो रहता है। इस दौरान दाग से बचने के लिए महिलाएं सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं लेकिन वो सैनिटरी पैड के अलावा भी अपनी जरूरत के अनुसार कई ऑप्शन ट्राइ कर सकती हैं।

Periods: टैंपोन

आजकल मार्केट में टैंपोन भी आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि, टैंपोन में महिलाएं बहुत कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं लेकिन ये बहुत सी परेशानियों से निजात दिलाता है। इसके इस्तेमाल से पीरियड्स के दौरान होने वाले स्किन रैशेज और खुजली से छुटकारा पाया जा सकता है। आपको बता दें, टैंपोन को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है।

tampon

Periods: क्लॉथ पैड

क्लॉथ पैड्स पूरी तरह सैनिटरी पैड की तरह ही दिखते हैं। इसको इस्तेमाल करने का तरीका भी एक जैसा ही होता है। लेकिन इसको बनाने का तरीका अलग होता है। दरअसल, सैनिटरी पैड बनाने के लिए कॉटन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन कॉटन पैड बनाने के लिए कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है। कॉटन पैड की खास बात यह होती है कि इसे धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें किसी तरह के टॉक्सिक चीजों का इस्तेमाल किया नहीं जाता यह इको-फ्रेंडली होता है।

Periods: मेंस्ट्रूअल कप

मेंस्ट्रूअल कप बिल्कुल टैंपोन की तरह होता है। लेकिन इसे वजाइना में इंसर्ट किया जाता है, इसका डिजाइन एक कुप्पी की तरह होता है। इसमें सैनिटरी पैड के मुकाबले काफी एक बार में ज्यादा ब्लड कलेक्ट किया जा सकता है। इसे बार-बार सैनिटरी पैड की तरह बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।

kitweb 2018 Period thekit.ca5

Periods: मेंस्ट्रूअल स्पॉन्ज

मेंस्ट्रूअल स्पॉन्ज, सैनिटरी पैड का नया विकल्प है। इसको सी-स्पोंज भी कहा जाता है क्योंकि इसे समुद्र से निकाला जाता है। एक मेंस्ट्रूअल स्पॉन्ज को लगभग 6 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है जो पूरी तरह से नेचुरल होता है। इसको भी वजाइना में इंसर्ट किया जाता है और इसका अब्जॉर्प्शन पावर भी काफी ज्यादा होता है। यह पूरी तरह से नैचुरल होता है और इसमें कोई केमिकल मटैरियल नहीं होता।

Periods: मेंस्ट्रूअल डिस्क

मेंस्ट्रूअल डिस्क पीरियड्स में इस्तेमाल किया जाना वाला एक ऐसा विकल्प है जिसको बहुत ही कम लोग जानते हैं। इसको एक बार में लगभग 12 घंटे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आप जब लंबे टूर पर होते हैं तो मेंस्ट्रूअल डिस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

संबंधित खबरें:

Periods Rituals: लड़कियों का Periods आना इस देश में माना जाता है खुशखबरी, जानें कहां निभाई जाती हैं कौन-सी रस्में

Postpone Periods: पीरियड्स को टालने के लिए नहीं होगी ‘Pills’ की जरूरत, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here