Bird Flu: मनुष्यों में भी फैल सकता है संक्रमण, जानिए क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय?

0
387
Bird Flu
Bird Flu

Bird Flu मुख्य रूप से एक वायरल संक्रमण है जो पक्षियों में फैलता है। वायरस पक्षियों के लिए घातक है और आसानी से अन्य जानवरों को प्रभावित कर सकता है। यह संक्रमण मनुष्यों में भी पाया जाता है। पहली बार 1997 में World Health Organization (WHO) ने मनुष्यों में H5N1 वायरस पाया था जो कि इस संक्रमण का सबसे सामान्य रूप है। साथ ही, WHO ने लगभग 60 प्रतिशत लोगों में इस संक्रमण का दावा किया था। एक दर्जन से अधिक प्रकार के बर्ड फ्लू की पहचान की गई है, लेकिन हाल के वर्षों में चिंता का कारण बनने वाले वायरस के चार प्रकार हैं- H5N1, H7N9, H5N6, और H5N8।

Bird Flu
Bird Flu

मनुष्यों में कैसे फैलता है Bird Flu?

यह संक्रमण मनुष्यों में Infected पक्षियों (मृत या जीवित), पक्षी के कच्चे मांस या संक्रमित मुर्गे का मांस खाने से फैलता है। Bird Flu सही तरीके से पके हुए मुर्गे या अंडे खाने से नहीं फैलता। कारण यह है कि यह वायरस गर्मी के संपर्क में आने पर पूरी तरह से नष्ट हो जाता है। यह Human Transmitted Disease की श्रेणी में नहीं आता यानी की यह संक्रमण मानव से मानव में नहीं फैलता।

FLpEvgYXsAYsBFT min

क्या है Bird Flu के लक्षण?

Bird Flu ज्यादा आसानी से नहीं फैलता लेकिन जो भी मनुष्य इस फ्लू से संक्रमित हो जाते हैं तो उनमें यह लक्षण नजर आते हैं।

  • खांसी (Cough)
  • सांस की तकलीफ जैसे सांस की तकलीफ (Breathing Problem)
  • बुखार (100.4°F या 38°C से अधिक) (Fever)
  • सिरदर्द (Headache)
  • मांसपेशियों में दर्द (Muscles Pain)
  • बहती नाक (Runny Nose)
  • नाक से खून बहना (Nose Bleeding)
FLmTU6ZacAIwSZQ

Bird Flu के बचाव

Bird Flu के लक्षण मिलने के बाद तुरंत इसका इलाज कराना चाहिए क्योंकि समय पर इलाज न कराने से शरीर के कई अंगों पर इसका नाकारात्मक प्रभाव दिख सकता है। इसके रोकथाम के लिए लोग व्यक्तिगत स्तर पर इन बातों को फॉलो कर सकते हैं।

  • समय समय पर हाथ धोते रहें, खासकर शौचालय जाने के बाद और खाना खाने से पहले।
  • Alcoholic Sanitizer (कम से कम 60 प्रतिशत) का उपयोग करें।
  • खांसते या छींकते समय मुंह को ढकें।
  • यदि आप बीमार हैं तो सार्वजनिक जगहों पर जानें से बचे।
  • बताए जा रहे किसी भी टीके को समय रहते लगवा लें।
  • किसी भी पक्षी को कुछ खिलाते समय या किसी अन्य तरह से पक्षियों के संपर्क में आने के बाद हाथ धोएं।
  • खुले बाजारों में जाने से बचें या जीवित पक्षियों और मुर्गे के संपर्क में आने से भी बचें।
  • कच्चा मांस या कच्चा अंडा खाने से बचें।
FL23XlsUcAAd0P min

Bird Flu का इलाज

  • समय पर Anti-Viral दवाओं के माध्यम से इसे बढ़ने से रोका जा सकता है।
  • जितना हो सके आराम करें।
  • इस समस्या के दौरान पौष्टिक भोजन खाएं।
  • ज्यादा से ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ लें।
  • हालांकि, यह फ्लू Human Transmitted Disease नहीं है पर फिर भी संक्रमित व्यक्ति को दूसरों से दूर रहना चाहिए।

संबंधित खबरें:

Maharashtra के Thane में Bird Flu का खौफ, पोल्ट्री फार्म में मारी जाएंगी 25,000 मुर्गियां

Maharashtra News: Mumbai-Pune Highway पर 6 गाड़ियां आपस में टकराईं, 4 की मौत, 8 घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here