Happy New Year 2022: नये साल के मौके पर Google ने खास Doodle बना कर मनाया जश्न

0
901
google doodle
Happy New Year 2022

Happy New Year 2022: Google आज नए साल के मौके पर ख़ास डूडल बना कर सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल डूडल (Google Doodle) किसी भी खास अवसर को अपने तरह से सेलिब्रेट करता है। किसी का जन्मदिन हो या फिर किसी की पुण्यतिथि हो, हर खास मौके पर गूगल अपनी तरह से याद करता है। इस बार गूगल ने Doodle बेहद सुदंर ढंग से सजाया है जो देखने में काफी आकर्षण लग रहा है। डूडल को कैंडी, कंफेट्टी और जैकलाइट से सजाया गया है। बता दें कि जैसे ही 12 बजा डूडल दुनियाभर में Google के होमपेज पर लाइव हो गया। चलिए अब जानते है कि न्यू ईयर की शुरुआत किसने की थी।

Happy New Year 2022
Happy New Year 2022

Happy New Year 2022: की शुरुआत किसने की थी

1 जनवरी को नए साल के रूप में मनाने की शुरुआत रोमन राजा नुमा पोम्पिलियस (Numa Pompilius) ने की थी। परंपरा के अनुसार, उसने अपने शासनकाल (715–673 ईसा पूर्व) के दौरान Roman Republican के कैलेंडर को संशोधित किया और जिसके बाद मार्च की जगह जनवरी कैलेंडर का पहला महीना बन गया। हालांकि, इस बात के प्रमाण हैं कि 1 जनवरी 153 ईसा पूर्व तक रोमन वर्ष की आधिकारिक शुरुआत नहीं हुई थी। Happy New Year 2022

Happy New Year 2022

46 BCE में Julius Caesar ने इसमें और ज्‍यादा बदलाव किए और यह जूलियन कैलेंडर के रूप में जाना जाने लगा और उसने 1 जनवरी को साल की पहली तारीख बनाए रखा। जैसे-जैसे रोमन साम्राज्य का विस्तार हुआ वैसे-वैसे उसका जूलियन कैलेंडर भी फैल गया। हालांकि, 5वीं शताब्दी CE में रोम साम्राज्य के पतन के बाद, कई ईसाई देशों ने कैलेंडर को बदल दिया और इसके बाद 25 मार्च (Feast of the Annunciation) और 25 दिसंबर (क्रिसमस) नए साल के पहले दिन बन गए।

इसके बाद यह पाया गया कि जूलियन कैलेंडर में लीप वर्ष के एक दिन की गिनती नहीं होती है। जिसके बाद Pope Gregory XIII ने 1582 में एक संशोधित कैलेंडर पेश किया और उसने लीप वर्षों के मुद्दे को सुलझाकर नए साल की शुरुआत 1 जनवरी से की।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here