Salman Khan और Sonakshi Sinha की शादी की तस्वीर हुई वायरल, जानिए क्या है वायरल फोटो का सच

0
1375
Salman Khan और Sonakshi Sinha
Salman Khan और Sonakshi Sinha की शादी की तस्वीर हुई वायरल

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो वायरल हो रही हैं। फोटोज देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कई फैंस तो इस फोटो को देखकर यह कह रहे है कि, दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि अब इस फोटो का सच सामने आ गया है। बता दें कि जो फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है वो तस्वीर फेक है। दरअसल इस फोटो को फोटोशॉप के द्वारा एडिट किया गया है। इसलिए सलमान और सोनाक्षी की शादी की खबर फेक है।

Salman Khan और Sonakshi Sinha की फोटो फेक है

वायरल फोटो में सलमान और सोनाक्षी शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे हैं। सलमान सोनाक्षी को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। बताते चले कि फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते है, इसलिए वो इन फोटोज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। तस्वीर में सोनाक्षी लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक सलमान खान यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। वहीं सोनाक्षी जहीर इकबाल को डेट कर रही है। लेकिन मीडिया को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरों को गलत कहा था।

Salman Khan
Salman Khan और Sonakshi Sinha की शादी की फोटो फेक है

सोनाक्षी के करियर की बात करें तो उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद सोनाक्षी दबंग 2 में भी सलमान खान के साथ नजर आईं थी। सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें को इस साल सलमान के पास कई फिल्में है, जिनमें टाइगर 3, कभी ईद कभी दिवाली, बजरंगी भाईजान का सीक्वल शामिल है। हाल ही में सलमान खान का नया सॅान्ग ‘मैं चला’ (Main Chala) रिलीज हुआ था। सॅान्ग में सलमान के साथ प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal) है। दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। इस गाने में सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आई थी।

यह भी पढ़ें:

Salman Khan का नया गाना ‘Dance With Me’ हुआ रिलीज, वीडियो में नजर आए कई सितारे

Kangana Ranaut के शो ‘Lock Upp’ में हुआ पहला नॉमिनेशन, नॉमिनेट हुए ये 5 कंटेस्टेंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here