इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी Ravi Teja की फिल्म “Ramarao on Duty”, गरीबों के हक के लिए लड़ते नज़र आएंगे ‘मास महाराजा’

बता दें कि फिल्म का निर्देशन सरथ मंडाव ने किया है। इस फिल्म में फीमेल लीड्स के रूप में रवि के साथ राजिशा विजयन और दिव्यांशा कौशिक दिखाई देंगी।

0
515
Ramarao on Duty
Ramarao on Duty

Ramarao on Duty: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रवि तेजा (Ravi Teja) की अपकमिंग फिल्म रामाराव ऑन ड्यूटी (Ramarao on Duty) की रिलीज डेट का आज ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट जारी करते हुए रवि तेजा के फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा, ‘बॉक्स ऑफिस के लिए ज्वाइनिंग आर्डर इशु हो गए हैं। रामा राव ऑन ड्यूटी 17 जून के दिन सिनेमाघरों में आएगी।’

बता दें कि फिल्म का निर्देशन सरथ मंडाव ने किया है। इस फिल्म में फीमेल लीड्स के रूप में अभिनेता के साथ राजिशा विजयन (Rajisha Vijayan) और दिव्यांशा कौशिक (Divyansha Kaushik) दिखाई देंगी।

Ramarao on Duty
Ramarao on Duty

वहीं आपको बता दें कि हाल ही में 11 फरवरी को रवि तेजा की फिल्म ‘खिलाड़ी’ (Khiladi) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रवि तेजा (Ravi Teja) एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक रमेश वर्मा थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की थी।

Ramarao on Duty
Ramarao on Duty

अब रवि तेजा की फिल्म रामाराव ऑन ड्यूटी 17 जून को सिनेमाघरों में आने जा रही है। इस फिल्म में रवि तेजा एक कलेक्टर के रोल में दिखाई देने वाले हैं। जो गरीब और जरूरतमंद लोगो के लिए सिस्टम से लड़ते हुए नजर आएंगे।

Ramarao on Duty

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here