Bhagwant Mann ने जारी किया एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर,  9501200200 पर कर सकते हैं शिकायत

0
282
punjab news
punjab news

पंजाब की नई सरकार गठन के बाद से ही फॉम में दिख रही है। राज्य के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करना है। ये जनता की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी या फिर नेता रिश्वत मांगे तो 9501200200 पर व्हाट्सएप कर दें।

Bhagwant Mann ने क्या कहा?

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

इससे पहले उन्होंने 17 मार्च को ऐलान किया था कि शहीदी दिवस के मौके पर हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। उन्होंने कहा था कि नंबर उनका पर्सनल वाट्सऐप नंबर होगा। भगवंत ने कहा था कि अगर पंजाब में आप से कोई घूस मांगता है तो मना करें। साथ ही उस अधिकारी का वीडियो बनाएं या फिर ऑडियो रिकॉर्डकर मुझे भेजें।

उन्होंने आगे कहा पंजाब की सरकार पूरी जांच करेगी और उचित कार्रवाई करेगी। सूबे में किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था कि 99 फीसदी लोग अपना काम ईमानदारी से करते हैं। पर 1 फीसदी लोगों के कारण अन्य लोगों का नाम खराब होता है। वीडियो संदेश में मान ने कहा था कि हफ्ता वसूली के लिए कोई भी नेता किसी अधिकारी को परेशान नहीं केरगा।

Bhagwant Mann ने भगत सिंह को किया याद

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

बता दें कि आज शहीदी दिवस है। ऐसे में भगवंत मान ने आजादी के दीवाने, महान क्रांतिकारी और शहीद ए आजम भगत सिंह (Shaheed Bhagat Singh) की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। भगवंत पहले ही कह चुके हैं कि पंजाब में किसी भी सरकारी दफ्तर में सरकार की तस्वीर नहीं लगेगी। बल्कि भगत सिंह और डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर लगेगी।

जाहिर है देश आज भगत सिंह की 91वीं पुण्यतिथि मना रहा है। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब के लायलपुर में हुआ था। जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब में है। उन्हें 23 मार्च को 1931 में लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी। अपनी फांसी से पहले भगत सिंह Revolutionary Lenin किताब पढ़ रहे थे। 

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here