Delhi Budget 2022: विधानसभा में बजट सत्र की हुई शुरुआत, केजरीवाल बोले- हार के डर से BJP टाल रही है MCD चुनाव

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि भाजपा MCD के चुनाव टाल रही है कि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे है। क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं?

0
408
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Delhi Budget 2022: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को सुबह 11 बजे लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल के संबोधन के साथ शुरू हो गई है। वहीं केजरीवाल सरकार की ओर से शनिवार 26 मार्च को 2022-23 वित्तीय वर्ष के लिए “स्वराज बजट” पेश करने की संभावना है। उपराज्यपाल अनिल बैजल (LG Anil Baijal) ने संबोधन के दौरान कहा कि मैं आप सबका स्वागत करता हूं, मेरी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार दिल्ली के नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

download 35 1
Delhi Budget 2022: LG Anil Baijal

Delhi Budget 2022: LG Anil Baijal बोले- जीडीपी में 50 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि 2020-21 के दौरान कोरोना महामारी से आर्थिक विकास बाधित हुआ। जिसके चलते 2021-22 में दिल्ली की GDP 9,23,967 करोड़ रुपये दर्ज हुई, इसमें 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। महामारी के बावजूद सरकारी स्कूलों में 10वीं 12वीं का परिणाम बेहतर रहा है। जहां सरकारी स्कूलों के 496 बच्चों ने NEET में 344 ने IIT JEE में सफलता प्राप्त की। वहीं विधानसभा के एक अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को आर्थिक सर्वेक्षण और परिणाम बजट पेश किया जाएगा। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शनिवार को बजट पेश कर सकते हैं।

Arvind Kejriwal ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जिस तरह से एमसीडी चुनाव स्थगित करने के लिए राज्य चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है, वह शहीदों और लोकतंत्र का अपमान है। केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे इसे महीनों तक टालने के लिए एक संशोधन ला रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि एमसीडी चुनाव में बीजेपी का सफाया हो जाएगा।

Arvind Kejriwal 1
Arvind Kejriwal

उन्होंने कहा कि एफ मामूली एमसीडी चुनाव हारने के डर से भाजपा चुनाव टाल देगी तो लोगों की आवाज दबा देगी। भाजपा का कहना है कि वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं लेकिन ऐसा लगता है कि वे दिल्ली में स्थित एक छोटी पार्टी (AAP) से डरते हैं, मैं उन्हें समय पर एमसीडी चुनाव कराने की चुनौती देता हूं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि भाजपा MCD के चुनाव टाल रही है कि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे है। क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल ये गुजरात हार रहे होंगे तो क्या ये कह कर टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बना कर लोक सभा चुनाव टाले जा सकते हैं?

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here