Arvind Kejriwal ने Yamuna के लिए फिर किया वादा, कहा- मैंने Delhi की जनता से कहा है अगर यमुना नहीं हुईं साफ तो वोट मत देना

0
266
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

चुनावी दौर में जनता को वादों की लड़ियां बनाकर फुलझड़ियां दी जा रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा यमुना के लिए की गई वादों की लड़ियां फिर फुलझड़ियां बन रहीं हैं। मतलब अरविंद कजरीवाल ने एक बार फिर यमुना की सफाई का वादा किया है। चुनावी मौसम में उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा कि अगर यमुना को मैंने साल 2025 तक साफ नहीं किया तो मुझे वोट मत देना। ये वादा अरविंद केजरीवाल साल 2015 से करते आ रहे हैं।

Arvind Kejriwal ने क्या कहा?

Arvind Kejriwal on Yamuna
Arvind Kejriwal on Yamuna

उन्होंने उत्तराखंड में रैली के दौरान न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि, मैंने दिल्ली की जनता से कहा है कि अगर मैंन 2025 तक यमुना को साफ नहीं कर पाऊं तो मुझे वोट मत देना

8 नवंबर 2021 को अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैंने इस चुनाव में वादा किया था कि अगले चुनाव तक हम Yamuna साफ कर देंगे। अगले चुनाव से पहले मैं आप सब के साथ यमुना में डुबकी लगाऊंगा। केजरीवाल ने कहा मैं जो कहता हूँ, वो करता हूँ। ज़ुबान का पक्का हूँ। अगले चुनाव के पहले यमुना ज़रूर साफ़ करेंगे।

Arvind Kejriwal का वादा

Arvind Kejriwal on Yamuna
Arvind Kejriwal on Yamuna

इन्हीं बात विवाद के बीच केजरवीला ने दिल्ली की जनता से यमुना को लेकर फिर वादा कर दिया है। केजरीवाल ने यमुना को साफ करने के लिए 2025 तक समय मांगा है। उन्होंने कहा था कि अलग अलग जगह सीवर कनेक्शन लगाए जाएंगे। बीजेपी का कहना है कि यमुना नदी में 80 फीसदी गंदगी सीधे दिल्ली से जाती है। बीजेपी का यह भी कहना है कि केंद्र ने दिल्ली सरकार को STP के लिए ₹2409Cr दिए थे जो आज तक नहीं लगे।

जाहिर है छठ पूजा के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में स्थित यमुना की ऐसी तस्वीर सामने आई थी जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान था। जहरीले पानी में महिलाएं पूजा कर रहीं थीं, स्नान कर रहीं थीं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here