Arjun Kapoor ने Malaika Arora से ब्रेकअप की खबरों पर लगाया फुलस्टॉप, बोले- ‘अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं’

0
337
Malaika-Arjun Wedding
Malaika-Arjun Wedding

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जोड़ी को बॅालीवुड में हॅाट कपल के नाम से जाना जाता हैं। दोनों ही अपने रिश्ते में बहुत खुश हैं हाल ही में खबर फैली थी कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया हैं लेकिन यह खबर सच नही हैं।

Arjun Kapoor और Malaika Arora का नहीं हुआ ब्रेकअप

बता दें कि इन सभी अफवाहों के बीच अर्जुन ने फुलस्टॅाप लगा दिया है। अर्जुन ने मलाइका के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा-संदेहभरी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं। सुरक्षित रहें। खुश रहें। सभी लोगों के लिए मंगल कामना और प्यार।

Arjun Kapoor
Arjun Kapoor

इससे कुछ दिन पहले Malaika Arora और अर्जुन कपूर दोनों कपल मालदीव वेकेशन के लिए गए थे जिसकी तस्वारें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। गौरतलब है कि दोनों को ऐज गैप के लिए हमेशा ट्रोल किया जाता था। लेकिन फिर भी अर्जुन कहते थे कि वो मलाइका से प्यार करते है उन्हें उम्र से फर्क नहीं पड़ता है।

https://www.instagram.com/p/CYoT_TKI0MT/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8d12d420-9b2e-41b9-8322-6da2021fc842

बता दें कि अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आइसोलेशन में थे। जिससे वह किसी से मिल नही सकते थे, पर ठीक होने के बाद वे रिया कपूर के घर डिनर पर गए लेकिन मलाइका का घर पास होने के बाद भी वह उनके घर नही गए थे। अधिकतर ऐसा होता था कि जब भी अर्जुन मलाइका के घर के पास होते थे तो वह उनके घर जरुर जाते थे इस बार नही गए इसलिए ये सारी अपवाहें उड़ी की दोनों का ब्रेकअप हो गया हैं। खैर कोई नहीं अब सब कुशल मंगल हैं। मलाइका की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए अभी वह घर पर हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here