शादी के बंधन में बंध चुके बॉलीवुड के सबसे रोमेंटिक कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शुक्रवार सुबह गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। दोनों मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गए। कपल के साथ दीपिका-रणवीर के परिवारवालों ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया।

दीपवीर साथ में एक-दूसरे के साथ परफेक्ट कपल लग रहे हैं। दोनों, लाइट कलर के आउटफिट में दिखे। जहां रणवीर ने क्रीम कलर के कुर्ते पायजामे को जैकेट के साथ टीमअप किया। वहीं दीपिका लाइट ग्रे कलर का अनारकली सूट के साथ लॉन्ग ईयरिंग्स, लाल चूड़ा, माथे पर सिंदूर लगाए न्यूली ब्राइड लुक में नजर आईं।

1 2 555 113018015427दीपिका-रणवीर की ये तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत हैं। दोनों की जोड़ी खूब जंच रही है। शादी के बाद दीपिका-रणवीर का हर लुक चर्चा में बना हुआ है। मंदिर से वापस आने के बाद की तस्वीरों में वे केसरिया कलर का ‘अंगवस्त्रम’ पहने हुए दिखे। दोनों के माथे पर तिलक लगा है। कहा जा रहा है कि ‘अंगवस्त्रम’ मंदिर की ओर से सितारों को प्रसाद के तौर पर भेंट किया गया।

आपको बता दें कि इटली में 14-15 नवंबर को दीपवीर की डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। इन दिनों कपल रिसेप्शन पार्टियों में बिजी है। पहला रिसेप्शन बेंगलुरु में हुआ। फिर 28 नवंबर को मुंबई में। अब 1 दिसंबर को कपल फिल्मी सितारों को रिसेप्शन पार्टी देगा। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारों का मेला लगने वाला है।

2 2 113018021933रणवीर ने भारत छोड़ इटली के लेक कोमो में शादी करने के पीछे की वजह को लेकर कहा, “मैं वही करना चाहता था जो वो चाहती थीं। दीपिका की इच्छा थी कि शादी इटली में हो। वो जैसा चाहती थीं सबकुछ वैसा ही हुआ। मैं खुश रहना चाहता हूं और मेरी खुशी दीपिका की खुशी में ही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here