Kangana Ranaut के Lock Upp में कॉमेड‍ियन मुनव्वर फारूकी हुए कैद, अब कैसे बचेंगे कंगना के टॉर्चर से?

0
272
Lock Upp
Lock Upp

Lock Upp: कंगना रनौत के मचअवेटेड ‘लॉक अप’ शो में अब दूसरा कैदी पहुंच गया है। दूसरे कैदी का नाम मुनव्वर फारूकी है। बता दें कि इस शो में मुनव्वर फारूकी के अलावा 15 और सेलिब्रिटी हिस्सा रहने वाले हैं। इस शो में, सभी कंटेस्टेंट्स को एक जेल में हथकड़ी लगाकर बंद किया जाएगा। अब कंगना रनौत के लॉक अप शो में Munawar Faruqui अपनी कॉमेडी का किस तरह तड़का लगाएंगे ये देखना काफी एक्साइटिंग रहने वाला है।

Lock Upp
Lock Upp

Lock Upp: कौन है मुनव्वर फारूकी?

मुनव्वर फारूकी का जन्म 28 जनवरी 1992 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था, बता दें कि वह अब मुंबई में रहते हैं। गुजरात में हुए एक दंगे के चलते मुनव्वर 2007 में अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई आ गए थे। घर की स्थिति ठीक नहीं होने के चलते वह अपने स्कूल के दौरान ही नौकरी भी करने लगे थे। 2017 में उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी जगह बनाना शुरू किया। तभी से मुनव्वर ने कॉमडी की तरफ रुख किया और कॉमेड‍े करनी शुरू की।

Lock Upp
Lock Upp

लेकिन अभी उन्होंने कॉमेड‍ी अपना करियर शुरू ही किया था कि उनका एक जोक उनपर भारी साबित हो गया। मुनव्वर पर आरोप लगा कि मुनव्वर ने एक स्टैंड अप शो के दौरान हिंदू देवी-देवताओं और अमित शाह पर आपत्त‍िजनक ट‍िप्पणी की थी, बता दें कि मुनव्वर का यह शो इंदौर के मुनरो कैफे में 1 जनवरी 2021 को आयोजित किया गया था।

मुनव्वर फारूकी के एक जोक ने उन्हें पहुंचा दिया जेल

उनके एक मजाक ने उन्हें जेल तक पहुंचा दिया था। हिंदू रक्षक संगठन के कार्यकर्ता ने इसपर एतराज जताया था। जिसके बाद देश के अलग अलग राज्यों में मुनव्वर के खिलाफ मामले दर्ज हो गए। इसके बाद मुनव्वर ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में कुल दो याचिकाएं दायर की। एक याचिका में उन्होंने खुद को रिहा करने की गुहार लगाई। फिर सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई। इन विवादों में फंसने के बाद ही लोग मुनव्वर को जानने लगे थे।

Lock Upp
Lock Upp

लेकिन मुनव्वर के लिए जेल जाना उतना भी फायदेमंद नहीं रहा। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने फिर से अपना काम शुरू किया लेकिन जब भी वो शो करने जाते उनके शो कैंसिल कर दिए जाते। मुनव्वर के 12 शो कैंसिल हो गए थे। उनका आखिरी शो 28 नवंबर 2021 को बेंगलुरू में था जिसे शो होने से पहले ही पुल‍िस ने कैंसिल कर दिया था। जिसके बाद मुनव्वर ने गुस्से में आकर ट्वीट भी किया था। जिसपर बेंगलुरू पुल‍िस ने भी ट्वीट कर जवाब दिया था।

कंगना का Lock Upp प्रोग्राम क्या है?

बता दें कि एकता कपूर(Ekta Kapoor) भारतीय दर्शकों के लिए एक अनूठा प्रोग्राम लेकर आ रही हैं, जो कि एक रियलिटी शो है, जिसका नाम लॉकअप रखा गया है। यह बिग बॉस की तरह ही कार्यक्रम होगा। इसे बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कंगना रनौत होस्ट करने वाली हैं। इसमें इंडिया के कई फेमस टिक टॉक स्टार और टेलीविजन अभिनेता तथा अभिनेत्रियां शामिल होंगे। इस रियलिटी शो में कुल 16 अलग-अलग सेलिब्रिटी भाग ले रहे हैं। इसमें सभी सेलिब्रिटी लॉक अप में 72 दिनों के लिए बंद होंगे। इन सभी लोगों को एक जेल के अंदर बंद किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह रियलिटी शो 27 फरवरी 2022 को शुरू हो सकता है।

Lock Upp
Lock Upp

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here