बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और विवादों का चोली-दामन का साथ है। कभी विवाद सलमान के पीछे तो कभी सलमान विवाद के पीछे। ऐसे में सलमान और विवाद एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते। सलमान जितना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते है उतने हीं अपने विवादों के लेकर भी। सलमान खान अब एक और नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। सलमान खान पर हिंदुओं की भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है।

बिहार में मुजफ्फरपुर कोर्ट ने 12 सितंबर को सलमान खान समेत आठ कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट का यह आदेश एक वकील की शिकायत पर आया, जिसमें उसने सल्लू के प्रोडक्शन में बनी फिल्म लवरात्रि के नाम पर आपत्ति जताई थी। वकील ने बॉलीवुड स्टार और उनके प्रोडक्शन पर आरोप लगाया था कि फिल्म के टाइटल (नाम) की वजह से हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान के खिलाफ शिकायत सुधीर ओझा नाम के वकील ने दी थी। उनका कहना है कि हिंदुओं के पवित्र त्यौहार नवरात्रि का नाम सलमान की फिल्म के लिए गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस फिल्म में अश्लीलता और फूहड़ता परोसी गई है।

मुजफ्फरपुर में सब-डिविजनल ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट शैलेंद्र राय ने वकील की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मीठापुर पुलिस थाने में मामले के सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कलाकारों पर IPC की धारा 295, 298, 153, 153 (बी) और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर लवरात्रि फिल्म के निर्देशक-निर्माताओं या टीम की ओर से किसी प्रक्रार की प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिल्म में आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं, जो कि सलमान के बहनोई हैं। उनके साथ इसमें वरीना हुसैन अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म पांच अक्टूबर को रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here