Karan Johar के शो ‘Koffee with Karan’ सीजन 7 में आया नया मोड़! अब Disney+Hotstar पर होगा स्ट्रीम

शो का प्रीमियर विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर होगा। इसके प्रीमियर की तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

0
241
Karan Johar
Karan Johar के शो ‘Koffee with Karan’ सीजन 7 में आया नया मोड़

कॉफी विद करण (Koffee with Karan) के सीजन 7 के साथ वापसी नहीं करने की घोषणा करने के बाद, करण जौहर (Karan Johar) ने अब घोषणा की है कि कॉफी विद करण सीजन 7 के साथ वापसी कर रहे हैं। शो का प्रीमियर विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर होगा। इसके प्रीमियर की तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

Karan Johar

Karan Johar ने दी जानकारी

फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा- ‘कॉफी विद करण टीवी पर वापसी नहीं करेंगे। क्योंकि हर महान कहानी को एक अच्छे मोड़ की आवश्यकता होती है, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कॉफी विद करण का सीजन 7 विशेष रूप से डिज्नी + होस्टर पर स्ट्रीम होगा’। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी खुश हो गए है।

https://www.instagram.com/p/CdI0up0oUtw/?utm_source=ig_embed&ig_rid=78a7ab85-1419-4c46-9d45-60d414b5b424

इससे पहले बुधवार को जौहर ने अपने फैंस का दिल तोड़ दिया था क्योंकि उन्होंने बताया था कि शो नही आयेगा। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस शो को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उस वक्त लोगों ने शो पर जमकर निशाना साधा और कहा कि शो में सुशांत सिंह राजपूत को खूब धमकाया गया। अफवाहें भी थीं कि शो फिर से वापस आ जाएगा। 

Karan Johar
Karan Johar

कॉफी विद करण का पहली बार प्रीमियर 2004 में 19 नवंबर को स्टार वर्ल्ड इंडिया पर हुआ था। इसे करण जौहर ने होस्ट किया था और शो के पिछले सीजन का आखिरी एपिसोड 17 मार्च, 2019 को प्रसारित किया गया था। 

यह भी पढ़ें:

Karan Johar का शो ‘Koffee with Karan’ हुआ बंद, निर्देशक ने ट्वीट कर दी जानकारी

गुड न्यूज! Varun Dhawan के भाई Rohit Dhawan दूसरी बार बने पिता, पत्नी जान्हवी ने बेटे को दिया जन्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here