Akshay Kumar की ‘Ram Setu’ का फर्स्ट लुक आया सामने, इस खास मौके पर रिलीज होगी फिल्म

0
232
Akshay Kumar
Akshay Kumar की ‘Ram Setu’ का फर्स्ट लुक आया सामने

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) काफी समय से अपनी फिल्म राम सेतु (Ram Setu) को लेकर चर्चा में बने हुए है। हाल ही में उनकी फिल्म बच्चन पांडे रिलीज हुई थी। वहीं अब बच्चन पांडे के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है। बता दें कि खिलाड़ी की फिल्म राम सेतु का पहला लुक आउट हुआ है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu First Look Out) का पहला लुक शेयर किया है। अभिनेता की फिल्म दिवाली 2022 में सिनेमाघरों में आने वाली है।

Akshay Kumar

Akshay Kumar ने शेयर की तस्वीर

तस्वीर साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, ” रामसेतु की दुनिया में एक झलक. सिनेमाघरों में दिवाली 2022 को।” फोटो में अक्षय एक फायरलाइट पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी खड़ी हुई हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा था कि, राम सेतु एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। जानकारी के लिए बता दें कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ये फिल्म 240 देशों में अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जाएगी।

सत्यदेव ने भी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आप या तो दुनिया के शिकार हो सकते हैं या खजाने की तलाश में एक साहसी व्यक्ति. और मैंने खुद को सिने क्षेत्र से कुछ खूबसूरत खजानों के साथ शूटिंग करते हुए पाया। आपके साथ फर्स्टलुक शेयर करते हुए अत्यंत खुशी का अनुभव हो रहा है।”

Akshay Kumar 
Akshay Kumar 

इस बीच अक्षय कुमार हाल ही में एक एड को लेकर सुर्खियों में रहे। अभिनेता ने विमल इलायची का समर्थन करने के लिए विमल पान मसाला ब्रांड का एक एड किया था। अक्षय का यह एड फैंस को पसंद नही आया जिसके बाद अभिनेता की आलोचना की गई थी। सोशल मीडिया पर आई नाराजगी के बाद अक्षय कुमार पीछे हट गए और अपने फैंस से माफी मांगी थी। अक्षय कुमार के फिल्म की बात करें को एक्टर अगली बार पृथ्वीराज और रक्षा बंधन में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें:

जय भीम स्टार Suriya Sivakumar की बॅालीवुड में एंट्री, Akshay Kumar के साथ करेंगे काम, देखें तस्वीरें

Aamir Khan की फिल्म ‘Lal Singh Chadda’ का पहला गाना आउट, बिना विजुअल रिलीज किया गया सॅान्ग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here