IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के लिए चमका कुलदीप यादव, कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराकर दर्ज की चौथी जीत

0
167

IPL 2022 के 41वें मुकाबले में Delhi Capitals ने Kolkata Knight Riders को हराकर इस सीजन में चौथी जीत हासिल की। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य के पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गए।

IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने की वापसी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला झटका महज 4 के स्कोर पर ही लग गया। फिंच 3 रन बनाकर लौट गए। वेंकटेश अय्यर भी इस सीजन में रन बनाने के लिए जूझते नजर आए। वेंकटेश अय्यर 6 रन बनाकर चलते बने। कोलकता के लिए अपना पहला मैच खेल रहे बाबा इंद्रजीत कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सके और 6 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद नरेन बिना खाता खोले ही चलते बने। 35 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद कोलकाता की टीम परेशानी में आ गयी। एक छोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर खड़े थे।

KOLKATA 1

श्रेयस अय्यर का साथ नीतीश राणा ने दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की। श्रेयस अय्यर 42 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस के आउट होने के बाद आंद्रे रसेल बिना खाता खोले चलते बने। 85 के स्कोर पर कोलकाता ने 6 विकेट गंवा दिया। यहां से नीतीश राणा का साथ रिंकू सिंह ने दिया। दोनों ने मिलकर कोलकाता को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। रिंकू सिंह ने 23 रन बनाए।

अंत मे नीतीश राणा ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और अपना अर्धशतक पूरा किया। नीतीश राणा 57 रन बनाकर आउट हो गए और टीम किसी तरह 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव ने 4, मुस्तफिजुर रहमान ने 3, अक्षर पटेल ने 1 और चेतन सकरिया ने 1 विकेट लिए।

IPL 2022

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले पहले गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद मिचेल मार्श ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन 13 रन बनाकर चलते बने। दिल्ली की टीम ने 17 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। उसके बाद डेविड वॉर्नर और ललित यादव ने 65 रनों की साझेदारी की। डेविड वॉर्नर 42 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ललित यादव भी 22 रन बनाकर चलते बने। कप्तान ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 84 रन पर दिल्ली को पांचवां झटका लगा।

यहां से टीम थोड़ी मुश्किल में आ गयी। लेकिन अक्षर पटेल और पॉवेल ने मिलकर 29 रन जोड़े। जिसमे अक्षर ने 24 रन बनाए और दो रन लेने के चक्कर मे रन आउट हो गए। दिल्ली को छठा झटका 113 रन के स्कोर पर लगा। उसके बाद पॉवेल और शार्दूल ठाकुर ने मिलकर मैच को खत्म कर दिया। कोलकाता के लिए उमेश यादव ने 3 विकेट चटकाए।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here