Yogi Adityanath का Akhilesh Yadav को जवाब, ”सुनो बबुआ, हम फिर आ रहे हैं, तुम तो ना घर के रहोगे न घाट के…”

0
490
yogi meets akhilesh
yogi meets akhilesh

CM Yogi: बीजेपी ने यूपी चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए आज उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस मौके पर सबसे बड़ी घोषणा ये हुई कि सीएम योगी (CM Yogi) गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। इस घोषणा ने उन अटकलों को शांत कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि सीएम योगी मथुरा या अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं। इस घोषणा के बाद यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा। फिर क्या था सीएम योगी की ओर से भी पलटवार हुआ। आइए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?

CM Yogi ने किया ट्वीट

National Youth Day
Yogi Adityanath in Aligarh

सीएम योगी के कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट किया, ”सुनो बबुआ, 25 करोड़ प्रदेशवासियों को परिवार मानने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए समूचा प्रदेश ही उनका घर है और यही प्रदेशवासी 10 मार्च को उन्हें पुनः अपना अभिभावक भी घोषित करने जा रहे हैं। तुम्हारा क्या होगा ‘बबुआ’? तुम तो ‘न घर के रहोगे न घाट के…’

CM Yogi को लेकर अखिलेश यादव ने क्या कहा था?

Akhilesh Yadav,
Akhilesh Yadav

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि, ”कभी कहा मथुरा… कभी कहा अयोध्या… और अब कह रहे हैं… गोरखपुर… जनता से पहले इनकी पार्टी ने ही इनको वापस घर भेज दिया है… दरअसल इनको टिकट मिली नहीं है, इनकी वापसी की टिकट कट गयी है। यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।”

यूपी चुनाव का शेड्यूल यहां देखें…

पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा और इसके तहत शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत,हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ में मतदान होगा।

UP Election Phase 1
UP Election Phase 1

दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा इसके तहत सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर में वोट डाले जाएंगे।

UTTAR PRADESH Election 2022 PHASE 2
UP Election 2022

तीसरा चरण का मतदान 20 फरवरी को है। इस दिन कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी और ललितपुर में मतदान होगा।

UP Election 2022 Phase 3
UP Election 2022 Phase 3

चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को है। चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा में वोट डाले जाएंगे।

UP Election 2022 Phase 4
UP Election 2022 Phase 4

पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को है और इस दिन श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट और प्रयागराज में वोटिंग होगी।

UP Election 2022 Phase 5
UP Election 2022 Phase 5

छठे चरण का मतदान 3 मार्च को है। छठे चरण में बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया और बलिया में मतदान होगा।

UP Election 2022 Phase 6
UP Election 2022 Phase 6

सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। इस दिन आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र में वोटिंग होगी।

UP Election 2022 Phase 7
UP Election 2022 Phase 7

संबंधित खबरें…

UP Election 2022: BJP ने अपने इन नेताओं के काटे टिकट, देखें लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here