Punjab Election 2022: अमृतसर ईस्ट सीट पर Navjot Singh Sidhu और मजीठिया के बीच मुकाबला, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के लिए है प्रतिष्ठा की लड़ाई

0
531
Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन शेष है। ऐसे में चुनिंदा हॉट सीट में शुमार अमृतसर ईस्ट सीट (Amritsar East Assembly Seat) पर सबकी नजर रहने वाली हैं। दरअसल,पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया ताल ठोक रहे हैं। इस वजह से अमृतसर ईस्ट पंजाब विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीटों में से एक बन गई है। यहां से आम आदमी पार्टी ने जीवन ज्योत कौर को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा की ओर से जगमोहन सिंह राजू चुनावी रण में किस्मत आजमा रहे हैं।

Punjab Election 2022: अमृतसर पूर्व का राजनीतिक इतिहास

बता दें कि अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर पहली बार 1951 में विधानसभा चुनाव हुआ था। जिसमें शिरोमणि अकाली दल के सरूप सिंह ने जीत दर्ज की थी। उसके बाद 1957, 1962 और 1967 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनसंघ के बलदेव प्रकाश लगातार तीन बार विधायक बने थे। वहीं 1969 में कांग्रेस के ज्ञान चंद खरबंदा ने जीत दर्ज की उसके 1972 में भी उन्होंने ने ही जीत दर्ज की थी। 2012 में भाजपा की नवजोत कौर सिद्धू ने जीत दर्ज की थी। वहीं 2017 में कांग्रेस से नवजोत सिंह सिद्धू ने जीत दर्ज की थी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने 2017 के पंजाब चुनाव में अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से 42,800 से अधिक मतों से जीत हासिल की थी, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता राजेश कुमार हनी को हराया था। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस आलाकमान द्वारा ठुकराए जाने के बाद,अमृतसर पूर्व को एक बड़े अंतर से जीतना अब सिद्धू के लिए प्रतिष्ठा का विषय है।

Punjab Election 2022: Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu

नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं। टेलीविजन व्यक्तित्व और सेवानिवृत्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। पूर्व में, वह पंजाब राज्य सरकार में पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री थे।

बता दें कि पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से मौजूदा विधायक हैं। 57 वर्षीय ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 44.7 करोड़ रुपये है। करोड़पति उम्मीदवार के पास 3.3 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 41.4 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। पूर्व क्रिकेटर ने स्वयं की आय 22.6 लाख रुपये और कुल आय 49.1 लाख रुपये घोषित की है।

कौन हैं Bikram singh majithia ?

बिक्रम सिंह मजीठिया पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई हैं, जिनकी शादी पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से हुई है। मजीठिया मजीठा निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं और इस बार सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपने हलफनामे में अपने खिलाफ तीन आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

सिद्धू के खिलाफ पूर्व शिरोमणि अकाली दल के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया हैं, जिनकी ड्रग्स के मामलों में अग्रिम जमानत 23 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इस वजह से अमृतसर ईस्ट में ब्लॉकबस्टर प्रतियोगिता देखने को मिल सकता है, क्योंकि सिद्धू ने ड्रग्स और बेअदबी के मामलों में मजीठिया के खिलाफ गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग भी किया है।

Bikram Singh Majithia
Bikram Singh Majithia

जगमोहन सिंह राजू के बारे में

भाजपा उम्मीदवार जगमोहन सिंह राजू आईएएस से सेवानिवृत्त हैं और उन्होंने किसी भी आपराधिक मामले की घोषणा नहीं की है। 58 वर्षीय के पास डॉक्टरेट है और उनकी कुल संपत्ति 8.5 करोड़ रुपये है। सिंह ने 39.4 लाख रुपये की देनदारी घोषित की है।

उनकी चल संपत्ति 3.2 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 5.3 करोड़ रुपये है। सिंह की स्वयं की आय 44.5 लाख रुपये और कुल आय 80.4 लाख रुपये है। बता दें कि पंजाब में 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 20 फरवरी, 2022 को मतदान होगा। मतगणना अन्य राज्यों की तरह 10 मार्च को होगी।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here