Punjab Election 2022: AAP के लिए बहुत खास है धुरी विधानसभा सीट, जानें यहां का राजनीतिक इतिहास

0
432
Punjab Election 2022, Bhagwant Mann

Punjab Election 2022: धुरी विधानसभा सीट (Dhuri Vidhan Sabha) आम आदमी पार्टी के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से उनका सीएम चेहरा यानी भगवंत मान (Bhagwant Mann) चुनावी मैदान में हैं। धुरी विधानसभा सीट से इस बार कुल 12 उम्मीदवार अपना किस्मत आजमा रहे हैं। शिरोमनी अकाली दल (शिअद) ने प्रकाश चंद गर्ग और कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी को टिकट दिया है। पंजाब में आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान धुरी से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसकी वजह से धुरी विधानसभा सीट भी इस बार हॉट सीट बनी हुई है। मान यहां मौजूदा विधायक दलबीर सिंह गोल्डी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं संयुक्त समाज मोर्चा के सरबजीत अलाल व भाजपा के रणदीप देओल मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

Punjab Election 2022: धुरी का सियासी इतिहास?

धुरी विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास की अगर बात करें तो यहां से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार संत सिंह 1977 और 1980 में विधायक बने थे। वहीं 1985 में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार सुरिंदर सिंह ने इस विधानसभा सीट पर कब्जा जमाया था। इसके बाद कांग्रेस के धनवंत सिंह ने 1992 में यहां से जीत दर्ज की। उसके बाद धनवंत सिंह ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार 1997 में दोबारा परचम लहराया था। वहीं 2002 में शिरोमणि अकाली दल के गगनजीत सिंह ने यहां से जीत दर्ज की थी। उसके बाद 2007 में निर्दलीय उम्मीदवार इकबाल सिंह झुंडन ने धुरी विधानसभा सीट से विधायक बने। वहीं 2012 में अरविंद खन्ना ने कांग्रेस की टिकट पर यहां से जीत दर्ज की थी।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब में सीएम चेहरा भगवंत मान संगरूर संसदीय सीट से दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। संगरूर जिले का हिस्सा धुरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 74 गांव हैं,जानकारी के मुताबिक यहां 1 लाख 38 हज़ार 461 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की तादाद 74 हज़ार 94 है, वहीं महिला मतदाताओं की तादाद 64 हज़ार 367 है।

Punjab Election 2022: कौन हैं Bhagwant Mann?

भगवंत सिंह मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को हुआ था। मान एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब से सांसद हैं। मई 2014 से, वह संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य हैं। आम आदमी पार्टी ने 18 जनवरी 2022 को उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुना। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि 93% पंजाब के लोग भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चाहते हैं।

Bhagwant Mann,Punjab Election 2022
Bhagwant Mann

बता दें कि भगवंत मान दूसरी बार पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सफल पंजाबी कॉमेडियन रहे भगवंत मान ने 2011 में राजनीतिक यात्रा की शुरूआत की। सबसे पहले वह मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी में शामिल हुए। मान 2012 में लेहरागागा से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए थे। इसके बाद 2014 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जिसके बाद वह लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहे। बता दें कि इसके बाद मान 2019 में लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए। मान 2017 में जलालाबाद से अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ भी चुनाव लड़े लेकिन हार गए।

पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) 20 सीटें जीतकर विपक्ष के रूप में सामने आई थी। 2017 के चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के हिस्से में सिर्फ 18 सीटें आईं थीं। अब देखना ये होगा की इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव में किस राजनीतिक दल की सरकार बनती है। पंजाब में 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 20 फरवरी, 2022 को मतदान होगा। मतगणना अन्य राज्यों की तरह 10 मार्च को होगी।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here