स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान के बाद अब Akhilesh Yadav ने धर्म सिंह सैनी के साथ शेयर की तस्वीर

0
433
akhilesh yadav
akhilesh yadav with dharam saini

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज एक तीसरे मंत्री और पिछड़ी जाति के नेता धर्म सिंह सैनी को खो दिया। एक महीने से भी कम समय में महत्वपूर्ण चुनाव से पहले बीते तीन दिनों में भाजपा से यह आठवां इस्तीफा है। इन सभी के अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में शामिल होने की संभावना है।

Akhilesh Yadav ने शेयर की तस्वीर

Image
सहारनपुर के नकुड़ से चार बार के विधायक और एक प्रमुख ओबीसी नेता धर्म सिंह सैनी के साथ Akhilesh Yadav

गौरतलब है कि सिर्फ 24 घंटे पहले, सहारनपुर के नकुड़ से चार बार के विधायक और एक प्रमुख ओबीसी नेता धर्म सिंह सैनी ने भाजपा छोड़ने की खबरों को खारिज कर दिया था। इससे पहले सैनी ने कहा था कि, “मैं बीजेपी में हूं और रहूंगा। मैं पार्टी नहीं छोड़ रहा हूं।”

सूत्रों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ ने भी सैनी को रुकने के लिए मनाने के लिए फोन किया था। अब अखिलेश यादव ने सैनी के साथ एक तस्वीर शेयर की और “उनका स्वागत” किया।

मालूम हो कि सैनी, इससे पहले मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़ते हुए, स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही 2016 में भाजपा में शामिल हुए थे।

दारा सिंह चौहान ने भी दिया योगी कैबिनेट से इस्तीफा

Image
Akhilesh Yadav एवं दारा सिंह चौहान

दारा सिंह चौहान ने भी योगी सरकार से इस्‍तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य का भी हो गया इस्तीफा

Image
स्‍वामी प्रसाद मौर्य के साथ Akhilesh Yadav

एक और कद्दावर नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने भी समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें स्‍वामी प्रसाद मौर्य उनके साथ दिख रहे हैं। इन नेताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने का क्‍या असर पड़ता है यह तो आने वाला वक्‍त ही बताएगा।

संबंधित खबरें…

UP Assembly Election 2022: Sanjay Raut और Rakesh Tikait की मुलाकात, जानें क्या है सियासी मायने?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here