ICAI CA Result 2021 जल्द होगा जारी, यहां क्लिक कर देखें अपना रिजल्ट

0
348
ICAI CA Inter Result 2021-22
ICAI CA Inter Result 2021-22

ICAI CA Result 2021: ICAI CA Final और CA Foundation December 2021 परीक्षाओं का रिजल्ट 10 फरवरी, 2022 को जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार दिसंबर 2021 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोर ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org और अन्य ICAI की वेबसाइटों पर जाकर चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवार ध्यान दें कि ICAI की आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि ICAI CA Result 10 फरवरी, 2022 की शाम या फिर 11 फरवरी, 2022 तक जारी होने की उम्मीद है, लेकिन इसमें रिजल्ट जारी करने का कोई समय नहीं बताया गया है। हालांकि, पहले परिणाम शाम 04 बजे तक घोषित किए गए हैं इसलिए, यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि परिणाम आज शाम तक जारी कर दिए जाएंगे।

UPSC

दिसंबर में आयोजित हुई थी परीक्षा

CA Foundation परीक्षा 13, 15, 17 और 19 दिसंबर, 2021 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए 3 घंटे का समय दिया गया था और वहीं, सभी उम्मीदवारों को पेपर 3 और पेपर 4 के लिए 2 घंटे का समय मिला था।

ईमेल पर भी मिल सकता है रिजल्ट

उम्मीदवार अपना Roll Number और Pin Number दर्ज कर के अपना ICAI CA Result चेक कर सकते हैं। अगर उम्मीदवारों को अपना ICAI CA Result अपने ईमेल पर हासिल करना है तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।

Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 2 4

ICAI CA Result 2021 ऐसे करें चेक

चरण-1. सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।

चरण-2. होमपेज पर, “Check Result” सेक्शन पर क्लिक करें।

चरण-3. अब “Foundation” या “Final (Old)” और “Final (New)” पर क्लिक करें।

चरण-5. इसके बाद अपना Registration Number या Pin Number दर्ज कर के Login करें।

चरण-6. अब आपका रिजल्ट अपके स्क्रीन पर होगा।

चरण-7. अंत में अपने परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका Print Out निकलवा लें।

संबंधित खबरें:

ICAI CA Result 2021 की तारीख तय, यहां से चेक करें रिजल्ट

GPSSB Recruitment: गुजरात ग्राम पंचायत में निकली हजारों भर्तियां, यहां जानें सभी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here