Budget 2022: नागरिकों की सुविधा के लिए E-passports किया जाएगा जारी, वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने की घोषणा

0
293
E-passports
E-passports

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को बजट पेश करते हुए कहा कि नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए 2022-23 में E-passports जारी किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि नागरिकों के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए 2022-23 में एम्बेडेड चिप्स और भविष्य की तकनीक के साथ ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। केंद्रीय आम बजट 2022-23 पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि एम्बेडेड चिप्स और फ्यूचरिस्टिक तकनीक का उपयोग करते हुए ई-पासपोर्ट जारी करना 2022-23 में नागरिकों के लिए उनकी विदेश यात्रा में सुविधा बढ़ाने में अहम साबित होगा।

Budget 2022: निर्मला सीतारमण बोलीं- बजट 2021-22 में सार्वजनिक निवेश में हुई तेज वृद्धि

शहरी परिवहन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग में बदलाव को बढ़ावा देने के लिए शून्य जीवाश्म ईंधन नीति के साथ विशेष गतिशीलता क्षेत्र पेश किए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में जगह की कमी को ध्यान में रखते हुए एक ‘बैटरी स्वैपिंग’ नीति’ लाई जाएगी। सीतारमण ने केंद्रीय बजट के कुछ लाभों पर प्रकाश डाला और कहा कि बजट 2021-22 में सार्वजनिक निवेश और पूंजीगत व्यय में तेज वृद्धि हुई थी। इस बजट (2022-23) से युवाओं, महिलाओं, किसानों को लाभ होगा, एससी, एसटी पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

Health Budget Live Updates
Budget 2022

Budget 2022: पीएलआई योजनाओं को 30 लाख निवेश की संभावना

संसद में अपने केंद्रीय बजट 2022-23 के भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत को प्राप्त करने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना को एक उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें 60 लाख नई नौकरियां पैदा करने की क्षमता है। निर्मला सितारामण ने कहा कि पीएलआई योजनाओं को 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना हैं। पीएलआई योजना में फार्मास्यूटिकल्स, चिकित्सा उपकरण, बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, खाद्य उत्पाद, सौर ईवी मॉड्यूल, ऑटोमोबाइल,ऑटो घटक, एसीसी बैटरी, कपड़ा उत्पाद आदि जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here