अपने ठुमकों से फैंस को घायल करने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) काफी समय से पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सपना हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार पिर लाइमलाइट में हैं। कारण उनके के बेटे का जन्मदिन है, जी हां आज सपना चौधरी के बेटे का जन्मदिन है। 5 अक्तूबर सपना के लिए काफी खास है।
बेटे का नाम रखा Porus
इस सुनहरे मौके पर सपना चौधरी ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। सपना का बेटा एक साल का हो गया है लेकिन आज तक सपना ने बेटे का नाम और चेहरा दोनों को छिपा कर रखा था। सपना ने बेटे का चेहरा तो नहीं दिखाया लेकिन नाम जरूर शेयर किया है।
सपना चौधरी ने इंस्ट्रग्राप अकाउंट पर अपने बेटे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाए मेरे शेर @porusofficial…’सपना के बेटे का नाम पोरस है।
सपना चौधरी ने जो वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है उसमें पोरस जमीन पर खेलते हुए दिख रहें हैं। बैकग्राउंड में वायस ओवर भी चल रहा है जिसमें सपना के पति वीर सिंह साहू की आवाज है। उन्होंने अपने बेटे का नाम पोरस क्यों रखा है इस वीडियो में बताया है।
झेलम के राजा थे पोरस
बता दें कि सपना चौधरी ने गुपचुप तरह से शादी की। बेटे का जन्म कब हुआ इस पर भी सपना ने किसी को कोई जानकारी नहीं दी थी। सपना के बेटे की एक झलक पाने क लिए फैंस बेताब रहते हैं।
पोरस के जन्मदिन के अवसर पर फैंस उन्हें ढेरो शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही बेटे का नाम भी चर्चा में छा गया है।
बता दें कि पोरस पंजाब के झेलम नदी के किनारे बसे एक छोटे राज्य के राजा थे। जिनका कार्यकाल 340 ईसा पूर्व से 315 ईसा पूर्व के बीच माना जाता है। पोरस ने विश्व विजय पर निकले उस समय सिकंदर को भी हरा दिया था।
यह भी पढ़ें:
सोनिया गांधी से जनपथ मिलने पहुंची सपना चौधरी, कहा- कांग्रेस के लिए कर सकती हूं प्रचार
Sidharth Shukla के निधन के बाद काम पर लौट रहीं हैं Shehnaaz Kaur Gill, गिद्दा करते Video Viral