Sri Lanka में इमरजेंसी हटाने के फैसले का United Nations ने किया स्वागत, कहा- आर्थिक संकट से हैं बहुत दु:खी

लोगों के सड़कों पर उतरने के बाद मंगलवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश से इमरजेंसी हटाने का ऐलान किया था।

0
196
Hanaa Singer-Hamdy
Hanaa Singer-Hamdy

Sri Lanka के राष्ट्रपति Gotabaya Rajapaksa द्वारा मंगलवार को देश से आपातकाल हटाने के फैसले का स्वागत United Nations ने किया है। श्रीलंका में यूनाइटेड नेशन्स की रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर Hanaa Singer-Hamdy ने कहा है कि UN श्रीलंका सरकार द्वारा आपातकाल हटाने का स्वागत करता है और श्रीलंका के आर्थिक संकट के कारण लोगों को हो रही परेशानियों से वो बहुत दुखी है।

Hanaa Singer-Hamdy

बता दें कि लोगों के सड़कों पर उतरने के बाद मंगलवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश से इमरजेंसी हटाने का ऐलान किया था।

UN Sri Lanka में आपातकाल हटाने का करता है स्वागत: हना हम्दी

श्रीलंका में UN की रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर हना हम्दी ने एक बयान में कहा, ”UN कानून के शासन के अधिकार के साथ खड़ा है और आपातकाल को हटाने का स्वागत करता है। हम पार्टियों को संकट के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। जिससे देश आर्थिक सुधार के लिए जरूरी कदम उठा सके।”

Sri Lanka Economic Crisis
Sri Lanka Economic Crisis

बता दें कि श्रीलंका में लोग इमरजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। देश में नकदी की कमी के बाद अब दवाओं का संकट है। अस्पतालों में स्टॉक खत्म हो रहा है। श्रीलंका में ज्यादातर दवाएं भारत से जाती हैं। बिजली संकट दूर करने के लिए भारत ने श्रीलंका को अब तक 2.7 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा फ्यूल भी सप्लाई किया है।

“भारत हमारा बड़ा भाई है”: Arjun Ranatunga 

ARJUN RANATUNGA

Sri Lanka के पूर्व क्रिकेटर Arjun Ranatunga ने बुधवार को देश की सरकार को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने कहा था कि श्रीलंका की सरकार ने अपने फायदे के लिए पूरे संविधान को बदल दिया है। इस दौरान भारत ने हमारी बहुत मदद की है। भारत हमारा बड़ा भाई रहा है। वो पेट्रोल और दवाओं जैसी जरूरतों को पूरा कर रहा है। भारत लगातार हमारी मदद कर रहा है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here