Sinkhole In China: चीन में वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ा 630 फीट गहरा सिंकहोल, खोज के दौरान मिले कई चौंकाने वाले तथ्य

Sinkhole In China: दुनिया में अभी भी ऐसी कई चीजें हैं, जिनको अभी तक न तो इंसानों द्वारा देखा गया है और न ही टच किया गया है। चीन में एक ऐसे ही सिंकहोल की खोज की गई है।

0
204
Sinkhole In China
Sinkhole In China

Sinkhole In China: पृथ्वी पर आए दिन हमें कुछ न कुछ अजीबो गरीब चीजें दिखने को मिल जाती हैं। प्रकृति से जुड़े ऐसे कई रहस्य हैं जो अब तक किसी के सामने नहीं आए। इन अजूबों को खोजने के लिए हमारे वैज्ञानिक हमेशा नए-नए रिसर्च करते रहते हैं। इसी कड़ी में चीन के वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाला रहस्य सबके सामने पेश किया है। दरअसल, वहां पर एक सिंकहोल की खोज की गई है, जिसकी लंबाई और चौड़ाई के बारे में जानने के बाद खुद वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

Sinkhole In China: 600 फीट से गहरे सिंकहोल की हुई खोज

चीन के वैज्ञानिकों ने प्रकृति के एक बेहद ही रहस्यमयी सिंकहोल की खोज की है। यह सिंकहोल चीन के गुआंग्शी जुआंग क्षेत्र में पाया गया है। बताया जा रहा है इस सिंकहोल की गहराई 630 फीट यानी 192 मीटर है, 1004 फीट लंबा और 492 फीट चौड़ा है। इस सिंकहोल को देखकर वैज्ञानिकों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं है।

FSiXI lXoAA

Sinkhole In China: इस सिंकहोल की खोज वैज्ञानिकों ने 6 मई को की थी लेकिन उन्हें लगा इस गुफा के अंदर भी बाकि सभी गुफाओं के जैसे अंधेरा होगा। जब वे खोज करने के लिए गुफा के अंदर गए तो वे सभी हैरान रह गए। दरअसल, इस सिंकहोल के अंदर एक घना जंगल बसा हुआ है। यहां के पेड़ लगभग 131 फीट लंबे और काफी पुराने हैं। इनकी शाखाएं काफी दूर-दूर तक फैली हुई हैं।

Sinkhole In China: गुफा में छुपे हैं कई रहस्य

अमेरिका के गुफा विशेषज्ञ जॉर्ज वेनी का कहना है कि इस गुफा का मिलना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। हालांकि, यह बहुत खुशी की बात है कि हमें इतना अद्भुत सिंकहोल मिला है। उन्होंने कहा, “संभावना है कि इस गुफा के खोज के साथ ही इसमें कई ऐसी प्रजातियां भी मिल सकती हैं जो शायद अब तक कहीं नहीं देखी गई हैं। खोज के दौरान और भी कई तरह की रहस्यमयी चीजें मिलने की उम्मीद की जा सकती है। इस क्षेत्र को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल कर लिया गया है।”

संबंधित खबरें:

क्या सच में मौजूद हैं Aliens? 50 सालों में पहली बार हाउस इंटेलिजेंस उपसमिति के समक्ष हुई सुनवाई

Gujarat News: क्या सच में गुजरात में अंतरिक्ष से गिरा एलियन का सामान?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here