Russia-Ukraine War: रूस ने माना युद्ध में हुआ है महत्वपूर्ण नुकसान, कहा- जल्‍द ही ऑपरेशन होगा पूरा

जब से रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया है तब से 40 लाख से ज्‍यादा लोग यूक्रेन छोड़ कर चले गए हैं, या मारे गए या घायल हुए हैं।

0
258
Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध में सैनिकों की जान जाने की बात स्वीकारी है। साथ ही उनकी मौतों को त्रासदी के रूप में वर्णित किया है। रूस ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ऑपरेशन अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएगा। Kremlin के प्रवक्ता Dmitry Peskov ने Sky News से बात करते हुए कहा है कि Bucha में हुई हिंसा से रूस का कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि Bucha में सैकड़ों शव सड़कों पर बिखरे हुए पाए गए थे।

Russia-Ukraine War: Russian President Vladimir Putin
Russia-Ukraine War: Russian President Vladimir Putin

UNHRC से रूस हुआ सस्‍पेंड

रूस को गुरुवार को UNHRC से सस्‍पेंड कर दिया गया था। UNHRC की महासभा में संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक प्रस्ताव को पेश करते हुए रूस पर आरोप लगाया गया था कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के शहरों में नागरिकों को मारा है। बता दें कि प्रस्ताव के पक्ष में 93 , विपक्ष में 24 और किसी के पक्ष में नहीं 58 मत पड़े थे।

Russia-Ukraine War के बड़े डेवलपमेंट

जब से रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया है तब से 40 लाख से ज्‍यादा लोग यूक्रेन छोड़ कर चले गए हैं, या मारे गए या घायल हुए हैं।

Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने गुरुवार को और हथियारों की गुहार लगाते हुए कहा है कि इससे युद्ध जीतने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्‍होंने कहा कि रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने होंगे। ज़ेलेंस्की ने पश्चिम से रूस से तेल और गैस न खरीदने का भी आह्वान किया है।

Volodymyr Zelenskyy 3
Volodymyr Zelenskyy

वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्री Dmytro Kuleba ने गुरुवार को कहा है कि हाल ही में रूस की वापसी के बावजूद, देश असुरक्षित बना हुआ है। साथ ही उन्‍होंने यूक्रेन का सामना करने के लिए नाटो से हथियारों की फरमान की है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here