Myanmar Landslide: म्यांमार की Jade Mine में Landslide, 70 लापता, दर्जनों की मौत

0
629
Myanmar Landslide NewsMyanmar Landslide News
Myanmar Landslide News

Myanmar Landslide: म्यांमार के उत्तर में स्थित जेड की खनन में आज सुबह चार बजे बड़ी घटना हुई है। म्यांमार (Myanmar) के Kachin राज्य के Hpakant क्षेत्र में जेड खनन (Jade Mine) में भूस्खलन (Landslide) से दर्जनभर लोगों की मौत हो गई और 70 लोग लापता हैं। खदान में लोगों के बचाव के लिए कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहें हैं वहीं लापता लोगों की तलाश जारी है।

Myanmar Landslide: सबसे बड़ा Jade Mine

Myanmar Landslide
Myanmar Landslide

घटना में गायब अधिकाश लोगों को और पीड़ितों अवैध जेड खनिक बताया जा रहा है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार यह लोग अवैध तरह से खनन करते थे। बता दें कि म्यांमार जेड का दुनिया का सबसे बड़ा स्रोत है। यहां पर हरे रत्न की सबसे अधिक खदाने हैं। अधिकतर खदाने अवैध तरह से चलाई जाती हैं और घटनाएं हर साल होती रहती हैं। हर साल होने वाली घटनाओं में हजारों की जान चली जाती है।

Hpakant क्षेत्र में स्थित हरे रत्न की खदानों में सबसे अधिक घटनाएं होती हैं। इसलिए यहां पर खनन करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पर देश में रोजगार की कमी और कोविड में काम धंधा चौपट होने के बाद लोग नियमों का पालन न करते हुए खनन करते हैं। खनन में अधिकतर वो लोग शामिल हैं जिनका कोरोना काल में काम धंधा छूट गया था।

Myanmar Landslide: Hpakant क्षेत्र में अक्सर होती है घटना

Myanmar Landslide
Myanmar Landslide

अभी हाल ही में Hpakant क्षेत्र में स्थित हरे रत्न की खदान में भूस्खलन हुआ था जिसमें 10 अकुशल खनिक गायब हो गए थे। वहीं कई लोगों की मौत भी हो गई थी। बता दें कि खदानों में उन्हें ही काम पर रखा जाता है जिनके पास वहां काम करने का तजुर्बा हो, लेकिन म्यांमार में अकुशल खनिजों को भी रखा जा रहा है। यही कारण है कि घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

साल 2020 में एक झील में खनन का कचरा गिरने के कारण बड़ी घटना हो गई थी जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी। इसमें अधिकांश प्रवासी मजदूर थे। Hpakant क्षेत्र में हुई यह घटना अब तक की सबसे बड़ी आपदाओं में शामिल है।

Myanmar Landslide: Gemstone Mining Law

Myanmar Landslide
Myanmar Landslide

घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए साल 2018 में सरकार ने Gemstone Mining Law पारित किया था। पर आलोचका का कहना है कि सरकार के पास बहुत कम निरीक्षक हैं जिनके पास अवैध प्रथाओं को रोकने के लिए सीमित अधिकार हैं।

Hpakant क्षेत्र की जेड खदान म्यांमार की सबसे बड़ी हरे रत्न की खदान है। यहां का जेड व्यापार हर साल $30bn (£24bn) से अधिक बढ़ते जा रहा है। पर इन खदानों में काम करने वाले मजदूरों के हाथ सूखी रोटी ही आती है।

यह भी पढ़ें:

Millennial Gabriel Boric पूर्व छात्र कार्यकर्ता चुने गए Chile के सबसे युवा राष्ट्रपति

Philippines में Typhoon Rai तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 208 की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here