Mona Lisa Painting: दुनिया की मशहूर पेंटिंग पर हमला, शख्स ने बूढ़ी महिला के रूप में आकर पेंटिंग पर पोता केक

Mona Lisa Painting: फ्रांस में रखी दुनिया की सबसे मशहूर पेंटिंग मोनालिसा पर हमले की खबर आई है। ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

0
279
Mona Lisa Painting
Mona Lisa Painting: दुनिया की मशहूर पेंटिंग पर हमला, शख्स ने बूढ़ी महिला के रूप में आकर पेंटिंग पर पोता केक

Mona Lisa Painting: फ्रांस में रखी दुनिया की सबसे मशहूर पेंटिंग मोनालिसा पर हमले की खबर आई है। ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मोनालिसा की पेंटिंग विश्व की सबसे रहस्यमयी और मंहगी पेंटिंग है जिस पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया है। शख्स ने पेंटिंग पर केक लगाकर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।
बताया जा रहा है कि इस हमले में पेंटिंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Mona Lisa Painting: दुनिया की मशहूर पेंटिंग पर हमला, शख्स ने बूढ़ी महिला के रूप में आकर पेंटिंग पर पोता केक
Mona Lisa Painting

Mona Lisa Painting: आदमी ने महिला का रूप लेकर घटना को अंजाम दिया

फ्रांस के म्यूजियम में रखी मोनालिसा की पेंटिंग पर अचानक एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। 36 वर्षीय एक व्‍यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि व्यक्ति एक बूढ़ी महिला की तरह रूप धारण करके आया था। वृद्ध महिला के रूप में आदमी व्हीलचेयर पर बैठकर म्यूजियम के भीतर गया और अचानक शख्स अपने असली रूप में आया और पेंटिंग पर हमला बोल दिया।

आपको बता दें कि व्यक्ति ने पर्यावरण को बचाने के नाम पर ये सब किया। हमलावर ने सभी को धरती के बारे में सोचने के बारे में कहते हुए आरोप लगाया कि लोग धरती को तबाह कर रहे हैं। कलाकार धरती के बारे में सोचते हैं और इसी वजह से मैंने ऐसा किया है।

Mona Lisa Painting: पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

पेंटिंग पर केक पोतने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी पर सांस्‍कृतिक कलाकृति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

mona
Mona Lisa Painting

बता दें कि इस पेंटिंग को करीब 500 साल पहले मशहूर पेंटर लिओनार्दो डा विंची ने बनाया था। विन्‍ची ने यह पेंटिंग साल 1503 में बनाना शुरू किया था और 14 साल बाद यह पेंटिंग बनकर तैयार हुई थी। मोनालिसा के होंठ बनने में ही 12 सालों का समय लगा था। इससे पहले भी मोना लिसा की पेंटिंग पर हमले हो चुके हैं। यही नहीं साल 1911 में तो यह पेंटिंग एक कर्मचारी द्वारा चोरी भी हो गई थी।

संबंधित खबरें:

Man Became Dog: जापान में एक शख्स ने खुद को कुत्ते में किया तब्दील, सपना पूरा करने के लिए खर्च किए 12 लाख रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here