प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर अपनी क्षमता का बाकी देशों को एहसास कराया, जिसके कारण आज दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है, अमेरिका की एक राजनयिक अलिया अयरेस ने कहा है कि भारत वैश्विक शक्ति बनने की राह पर है। इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने भारत को ‘प्रमुख वैश्विक शक्ति’ (लीडिंग ग्लोबल पावर) कहा था।

पूर्व ओबामा प्रशासन की राजनयिक अलिसा अयरेस ने अपनी किताब  ‘ऑवर टाइम हैज कम : हाउ इंडिया इज मेकिंग इट्स प्लेस इन द वर्ल्ड’ के लॉन्च के मौके पर कहा भारत वैश्विक शक्ति (सुपर पावर) बनने की राह पर है।

इस किताब में भारत के लिए उन्होंने लिखा कि पिछले कई सालों में भारत ने अपने अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बड़ी तेजी से बढ़ाया है और इन संबंधों की सुरक्षा का पूरा ध्यान भी रखता है।

आयरेस ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में भारत का आर्थिक विस्तार ने दुनिया में उभरते हुए प्रमुख शक्तियों की श्रेणी में अपनी जगह बनाई है। ‘‘हम एक देश (भारत) के आगे बढ़ने और किसी और को हटाये बिना वैश्विक शक्तियों (सुपर पावर्स) में उसकी पहचान बनाने की दिशा में बढ़ने का गवाह बन रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक शक्तियों की लिस्ट में भारत की सदस्यता लंबे समय से पेंडिंग है। आपको बता दें कि UNSC में भारत की सदस्यता का अमेरिका परोक्ष रूप से समर्थन करने लगा है। इस मामले में चीन को छोड़कर मोटा-मोटी भारत को बाकी सदस्य देशों का समर्थन प्राप्त है।

इसके कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने भारत को एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति बताया था। अमेरिका ने एक नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) जारी करते हुए कहा कि इससे भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी। अमेरिका ने यह भी कहा कि वह भारत-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा कायम रखने के लिए भारत के नेतृत्व क्षमता के योगदान का समर्थन करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here