अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में बना देश का सबसे बड़ा ऑरोविल डैम के टूटने का खतरा उत्पन्न हो गया है।  770 फीट ऊँचे इस डैम में बाढ़ का पानी भर गया है। जिसके बाद इसके तटबंधों पर भारी दवाब पड़ रहा है। इस डैम के आसपास मौजूद हजारों घरों में लाखों लोग रहते हैं। स्थानीय निवासियों में भारतीय मूल के नागरिकों की संख्या 13 प्रतिशत है।

अमेरिकी मीडिया में आ रही ख़बरों के मुताबिक इस डैम में एक बड़ा छेद हुआ और पानी निकल रहा है। इसके बाद इस डैम के टूटने का खतरा बढ़ गया है। यहाँ रह रहे 1 लाख 30 हजार लोगों को आसपास के इलाकों से हटाया गया है। कैलिफोर्निया के वॉटर रिसोर्स डिपार्टमेंट ने भी रविवार शाम को बताया कि डैम का इमरजेंसी गेट खोल दिया गया है। यह गेट क्षतिग्रस्त  हो चुका है और इसमें से इतना पानी निकल रहा है कि डैम किसी भी वक्त टूट सकता है। इससे पहले रविवार सुबह विभाग ने कहा था कि डैम बहुत मजबूत है, लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

Oroville Dam

इस डैम को टूटने से बचाने के लिए सभी जरुरी कदम उठाये जा रहे हैं इसी कड़ी में हेलीकॉप्टर की मदद से पत्थर से भरे कंटेनरों को लीक वाली जगह पर लगाया जा रहा है। इस शहर को बिजनेस हब के तौर पर गिना जाता है। इसका महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह जगह सिलीकॉन वैली और सैन फ्रांसिस्को बे-एरिया से काफी समीप है। इस डैम का निर्माण 1961 में शुरू हुआ था और इसकी शुरुआत 4 मई 1968 को हुई थी।यह कैलिफोर्निया में इंसान द्वारा बनाई सबसे बड़ी झील है। कैलिफोर्निया शहर में पानी की सप्लाई का यह सबसे बड़ा श्रोत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here