अमेरिका: 1000 से ज्यादा घर जले Colorado के जंगल में लगी आग के कारण, तस्वीरों में देखें मंजर

0
365
Colorado fire
Colorado fire

अमेरिका के Colorado के जंगल में 30 दिसंबर को लगी भीषण आग से 1000 मकान जलकर खाक हो गए। फायर अधिकारियों ने लुइसविले और सुपीरियर शहर में करीब 30,000 लोगों को घर छोड़ने का आदेश दिया है।

Colorado fire
Colorado fire

जानकारी के मुताबिक आग की वजह से अबतक कुल मिलाकर लगभग 6,000 एकड़ जमीन जल चुकी है। वहीं इलाके में 169 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं आग को तेजी से फैला रही हैं।

Colorado fire
Colorado fire

बीते शुक्रवार की सुबह से इस इलाके में आग के साथ जमकर बर्फबारी भी शुरू हो गई है। जिसके कारण आग पर काबू पाने में फायर फाइटर्स को मदद मिल रही है। आग ने भयानक तौर पर 6.5 वर्ग किलोमीटर के इलाके को अपनी आगोश में ले लिया है।

Colorado fire
Colorado fire

इस मामले में बोल्डर काउंटी के शेरिफ जो पेले ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि क्षेत्र में 169 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के कारण भड़की आग के फैलने से कुछ और लोगों के हताहत होने की आशंका है।

Colorado fire
Colorado fire

पेल ने कहा कि इतनी भीषण आग है जिसे तत्काल नियंत्रित नहीं कर सकते। जांचकर्ताओं ने बोल्डर काउंटी के शेरिफ जो पेले को जो रिपोर्टों दी है उसके मुताबिक बिजली की लाइनों को आग लगने का कारण बताया गया था। हालांकि जांचकर्ता अभी भी मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

fire in Colorado forest 5
Colorado fire

बचाव अभियान के लिए क्षेत्र में तैनात कोलाराडो के डिप्टी शेरिफ और अग्निशामक कर्मचारियों को भी निकलना पड़ा। फायर फाइटर्स ने आग में फंसे हजारों लोगों को निकालकर आसपास के सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया। आग में कम से कम सात लोग घायल बताये जा रहे हैं।

fire in Colorado forest 6
Colorado fire

करीब 21,000 की आबादी वाले लुइसविले शहर को खाली करने का आदेश दिया गया। इससे पहले सुपिरियर को खाली करने का आदेश दिया गया था, जहां की आबादी करीब 13,000 है। ये पड़ोसी शहर डेनवर के उत्तर-पश्चिम में लगभग 20 मील (32 किलोमीटर) दूरी पर स्थित हैं।

fire in Colorado
Colorado fire

कोलोराडो जंगल की आग से क्षेत्र के कई हिस्से धुएं से भर गए हैं और आसमान में लपटे उठती दिखाई दे रही है। अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं और उम्मीद है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में कोर्ट ने Google के CEO सुंदर पिचाई से की निजता के मामले में पूछताछ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here