Manipur Assembly Election 2022 के लिए तारीखों का एलान, जानिए मणिपुर में कब होगा चुनाव

0
563
UP Election 2022
Election 2022

Manipur Assembly Election 2022: चुनाव आयोग ने पंजाब, उत्तर प्रदेंश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों की तारीखों (Manipur Assembly Election 2022 Date) का एलान कर दिया है। बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने तारीखों का एलान किया है। मणिपुर में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में कराया जाएगा और चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएगा। मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे। सभी राजनीतिक दलों को चुने गए उम्मीदवारों के लंबित आपराधिक मामलों की विस्तृत जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

Election Commission ने साफ शब्दों में कहा कि उम्मीदवार का चयन करने के लिए राजनीतिक दलों को एक कारण भी बताना पड़ेगा। वहीं चुनाव शेड्यूल की घोषणा के तुरंत बाद आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने एमसीसी दिशानिर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। इन दिशानिर्देशों के उल्लंघन करने वालों के साथ चुनाव आयोग सख्ती से पेश आएगा।

Manipur Assembly Election 2022: Manipur Assembly Election 2022 Date
Manipur Assembly Election 2022 Date

मणिपुर में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। राजनीतिक दलों को सरकार बनाने के लिए 31 सीटों के जादुई आकड़े को पार करना होगा। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद 5 मार्च 2017 को एन बीरेन सिंह ने नेशनल पीपुल्स पार्टी, नागा पीपुल्स फ्रंट , लोक जनशक्ति पार्टी  और तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में भाजपा की पहली बार सरकार बनायी तथा मुख्यमंत्री बने थे। ऐसे में बीजेपी मणिपुर की सत्ता को बचाए रखने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है तो कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए बेताब है।

CM-Mamta-Banerjee
Manipur Assembly Election 2022 date

Manipur Assembly Election 2022: 60 सीटों के लिए 2 चरणों में डाले जाएंगे वोट

मणिपुर में कुल दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगें। वहीं दूसरे चरण के लिए 3 मार्च को मत डाले जाएंगें। बता दें कि मणिपुर विधानसभा चुनाव का परिणाम 10 मार्च को आएगा।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

गौरतलब है कि मणिपुर में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। राजनीतिक दलों को सरकार बनाने के लिए 31 सीटों के जादुई आकड़े को पार करना होगा। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद 5 मार्च 2017 को एन बीरेन सिंह ने नेशनल पीपुल्स पार्टी, नागा पीपुल्स फ्रंट,लोक जनशक्ति पार्टी  और तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में भाजपा की पहली बार सरकार बनायी तथा मुख्यमंत्री बने थे। ऐसे में बीजेपी मणिपुर की सत्ता को बचाए रखने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है तो कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए बेताब है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here