Assembly Election 2022 Date Live: 7 चरणों में होंगे 5 राज्‍यों में चुनाव, 10 मार्च को आएगा फैसला, राजनीतिक दल नहीं कर पाएंगे रैली, चुनाव आयोग ने लगाई ये 7 पाबंदियां

0
552
Election Commission
Assembly Election 2022 Date Live

Assembly Election 2022 Date Live: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, गोवा समेत सभी 5 राज्‍यों में चुनाव 7 फेज में कराने की घोषणा की है। 10 मार्च को पांचों राज्‍यों में वोटों की गिनती होगी। यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। 27 फरवरी को पांचवें, 3 मार्च को छठे एवं 7 मार्च को सातवें चरण का मतदान होगा। पंजाब, गोवा और उत्‍तराखंड में एक चरण में ही मतदान आयोजित किए जाएंगे।

मणिपुर में दो चरणों में क्रमश: 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान कराए जाएंगे। इस दौरान चुनाव आयोग ने कुछ पाबंदियां भी लगाई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 15 जनवरी तक कोई जनसभा आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी।

Election Commission of India ने जिन पाबंदियों की घोषणा की है वह इस प्रकार है:

  1. पदयात्रा, रोड शो, साइकिल रैली पर 15 जनवरी तक रोक रहेगी। कोई पार्टी या संगठन इस दौरान रैली या रोड शो नहीं निकाल सकेंगे।
  2. चुनाव प्रचार के लिए डोर टू डोर कैंपेन करने की इजाजत सिर्फ 5 लोगों के साथ ही दी जाएगी।
  3. डिजिटल और वर्चुअल रैली के जरिए चुनाव प्रचार करना होगा। इसके लिए पूरी छूट होगी।
  4. किसी भी संस्‍था, पार्टी या संगठन को चुनाव प्रचार के लिए नुक्‍कड़ सभा या बाइक रैली निकालने की इजाजत नहीं होगी।
  5. विधानसभा चुनाव में जीत के बाद विजय रैली पर रोक रहेगी। इस दौरान किसी भी पार्टी को जीत के बाद विजय रैली आयोजित करने की इजाजत नहीं होगी।
  6. चुनाव के दिन मतदान का समय एक घंटे ज्‍यादा रहेगा ताकि लोगों को कोविड के लिए जारी किए गए निर्देशों को पालन करते हुए मतदान करने में आसानी हो।
  7. रात्रि 8 बजे के बाद प्रचार पर रोक रहेगी। कोई भी पार्टी, संस्‍था या संगठन रात्रि 8 बजे के बाद प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी।

Assembly Election 2022 Date Live: चुनाव आयोग (Election Commission) ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। कोविड की स्थिति को देखते हुए मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। 15 जनवरी तक कोई भी राजनीतिक दल रैली आयोजित नहीं करेंगे। चुनाव सात चरणों में आयोजित होंगे। पहला चरण 10 फरवरी को और अंतिम चरण 7 मार्च को संपन्‍न होंगे। 10 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Assembly Election 2022 Date Live

Assembly Election 2022 Date Live: फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि चुनाव टाले जा सकते हैं लेकिन आज चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की दी है। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए चुनाव राज्यों में बूथ की संख्या भी बढ़ायी गयी है।

Assembly Election 2022 Date Live
Assembly Election 2022 Date Live

विदित हो कि पिछले साल कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव के दौरान मामलों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई थी। (Assembly Election 2022 Date Live)

संबंधित खबरें…

Assembly Election 2022 Date Live

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here