Manipur Election Result Highlights: Manipur में BJP बनाएगी सरकार, 39 सीटों के साथ राज्‍य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

देश के 16 जिलों वाले मणिपुर राज्‍य में 12वीं विधानसभा अस्तित्व में है। जिसका गठन 15 मार्च 2017 को हुआ था। राज्य में इस समय भाजपा और NDA गठबंधन की सरकार है। जिसके मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह हैं।

0
552
manipur
manipur

Manipur Election Result live Updates: चुनाव आयोग की ओर से बुधवार शाम तक मणिपुर विधानसभा की सभी 60 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए। घोषित नवीनतम आंकड़ों के अनुसार बीजेपी कुल 39 सीटों के साथ यहां सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी सर्वाधिक सीटों के स‍ाथ यहां सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

जनता दल यू 6, एनपीएफ 5 और इंडियन नेशनल कांग्रेस 4 सीटों पर अपनी जगह बना पाई है। एनपीपी 2, एनपीएफ 1 पर, जबकि कुकी पीपल्‍स एलायंस 1 और नागा पीपल्‍स फ्रंट 1 सीट पर आगे है। बीजेपी का वोट प्रतिशत 37.27 फीसदी, कांग्रेस का 16.70 और जनता दल 10.59 प्रतिशत पर है।

एन.बीरेन सिंह ने 18,271 मतों के मार्जिन से कांग्रेस प्रत्‍याशी को हराया

मणिपुर के मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता एन.बीरेन सिंह ने हींगेंग सीट से कांग्रेस के पी. शरतचंद सिंह को 18271 वोटों के मार्जिन से करारी शिकस्‍त दी है। परिणाम के बाद उन्‍होंने अपने क्षेत्र की जनता के अपार स्‍नेह और आशीर्वाद के प्रति आभार प्रकट किया। उन्‍होंने कहा कि जनता ने मुझ पर अपना विश्‍वास जताकर विकास के नाम पर मुहर लगा दी है। मेरा सभी के प्रति विनम्र धन्‍यवाद।

Manipur Election Result live Updates: चुनाव आयोग की ओर से घोषित परिणामों के अनुसार अब तक 54 सीटों की स्थिति साफ हो चुकी है। जिसमें से 14 सीटों पर भाजपा काबिज है। इंडियन नेशनल कांग्रेस और जनता दल यू 3-3 सीटें जीती है। एनपीपी 2, एनपीएफ 1 पर, जबकि कुकी पीपल्‍स एलायंस 1 और नागा पीपल्‍स फ्रंट 1 सीट पर आगे है। बीजेपी का वोट प्रतिशत 37.27 फीसदी, कांग्रेस का 16.70 और जनता दल 10.59 प्रतिशत पर है।

bjp win2 1

पोस्‍टल बैलेट में 3 सीटों पर मतदान शून्‍य

चुनाव आयोग के अनुसार मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में से वांगजिंग, मायांग इम्‍फाल और खुरोई में पोस्‍टल बैलेट पर वोट शून्‍य रहे हैं, जबकि थाउबॉल सीट पर 1346 पोस्‍टल बैलेट वोट पड़े हैं।

कांग्रेस को 4 सीटों पर करना पड़ेगा संतोष, छीन सकता है विपक्षी दल का दर्जा
कभी राज्‍य में अपनी पार्टी के दम पर सियासत चमकाने वाली इंडियन नेशनल कांग्रेस के लिए परिणाम बेहद निराशाजनक हैं। इन चुनावों के नतीजों में कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर ही जीत दर्ज कराती दिख रही है। वहीं नगा पीपल्स फ्रंट 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जनता दल (यूनाइटेड) 7 सीटें जीतती दिख रही हैं।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में तीसरी या चौथी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है और प्रमुख विपक्षी दल का दर्जा भी छिन सकता है।उनका कहना है कि संघर्ष का फल हमेशा अच्‍छा रहता है। उन्‍होंने सफलता प्राप्ति के लिए लगातार संघर्ष किया है। आगे क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता तक पहुंचना उन्‍हें अच्‍छा लगता है।

वागबोई सीट पर सबसे कम अंतर से कांग्रेस प्रत्‍याशी को हराया
मणिपुर की वागबोई सीट से भाजपा प्रत्‍याशी डॉ.उशेम दीबान सिंह ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्‍याशी एमडी.फजुर रहीम को मात्र 50 मतों के अंतर से पराजित किया। वहीं लामाई सीट से बीजेपी के के.इबमोचा ने जनता दल के के.बीरेन सिंह को 67 मतों के अंतर से हरा दिया।

वीआईपी सीटों का हाल
राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री और थाउबोल सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी ओकराम इबोबी सिंह ने भाजपा के एल.बसंत सिंह को 2543 मतों के अंतर से हराया। वहीं बिशेनपुर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी के.गोबिंद‍दास ने जनता दल के ओओएन.सिंह को 1409 मतों के अंतर से हराया। खुद्राकपम सीट से कांग्रेस के टी.लोकेश्‍वर सिंह ने बीजेपी के टी.महेंद्र सिंह को 215 मतों से हराया।नाओरिया से भाजपा महिला प्रत्‍याशी सागोलसेम कीबी देबी ने एनपीपी के सुभाषचंद्रा को 813 मतों से हराया।

सैकुलो में कुकी पीपुल्स एलायंस के उम्मीदवार आगे
मणिपुर में कुकी हितों के विकास और प्रतिनिधित्‍व करने के मकसद से बनाई गई कुकी पीपुल्‍स एलायंस के उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। कुकी पीपुल्स एलायंस के उम्मीदवार किमनेओ हाओकिप हैंगशिंग वर्तमान में सैकुल में 289 मतों से आगे चल रहे हैं। पार्टी ने केवल 2 सीटों सैकुल और सिंघत पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

Manipur: श्री गोविंदा मंदिर में जाकर मत्‍था टेका

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और भाजपा का चेहरा एन.बीरेन सिंह परिणाम से पूर्व भाजपा नेता संबित पात्रा के साथ श्री गोविंदा जी मंदिर में गए। वहां पूजा-अर्चना के बाद भगवान का आशीर्वाद प्राप्‍त किया।

Manipur Election

जनता का फैसला हमारे पक्ष में होगा
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने दावा किया, कि मणिपुर में जनता का फैसला पार्टी के पक्ष में ही होगा। पार्टी अपने सहयोगी दलों के सहयोग से यहां सरकार बनाने जा रही है।

Manipur Election Result 2022 live Updates: वर्तमान में 12वीं विधानसभा है अस्त्तिव में

देश के 16 जिलों वाले मणिपुर राज्‍य में 12वीं विधानसभा अस्तित्व में है। जिसका गठन 15 मार्च 2017 को हुआ था। राज्य में इस समय भाजपा और NDA गठबंधन की सरकार है। जिसके मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह हैं। जिसका कार्यकाल 19 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव वर्ष 2017 में यहां 2 चरणों में संपन्न हुआ था। जिसमें कुल 86.63% मतदान हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस को 28 सीटें, भाजपा को 21, NPF को 4, NPP को 4, LJP को 1, तृणमूल को 1 व निर्दलीय को 1 सीट प्राप्त हुई। चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व में NDA गठबंधन की सरकार बनी, जिसमें NPF, NPP व LJP सहयोगी भूमिका में आए। विधानसभा में इस समय भाजपा के 28, कांग्रेस के 15, NPP के 4, NPF के 4, तृणमूल का 1 व 1 निर्दलीय विधानसभा सदस्य है। 7 विधानसभा सीटें अभी रिक्त हैं।

manipur 2

Manipur Election Result live Updates: दो लोकसभा सीटों पर होता है मुकाबला रोचक
भारत के पूर्वोत्तरीय राज्य मणिपुर की राजधानी इंफाल है। मणिपुर की सीमा उत्तर में नगालैंड से दक्षिण में मिजोरम से जबकि पश्चिम में असम और पूर्व में म्यानमार से लगती है। यहां की आबादी 30 लाख के करीब है. राज्य में मैइटी एथेनिक ग्रुप की कुल आबादी मणिपुर की कुल आबादी का 53 फीसदी हिस्सा है।

मणिपुर में लोकसभा की दो सीटें हैं। दोनों सीटों पर शुरू से ही काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है इन सीटों में आउटर और इनर मणिपुर की सीटें शामिल हैं इस बार भी इन दोनों सीटों पर सभी की नजर होगी।राज्य के पहले मुख्यमंत्री एमके सिंह थे। वह कांग्रेस पार्टी से चुने गए थे। राज्य में पांच बार कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही है। मणिपुर में छोटी बड़ी कई राजनीतिक पार्टियां हैं, लेकिन अगर प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की बात करें तो इनमें बीजेपी, कांग्रेस और पिपुल्स रीसर्जेंश एंड जस्टिस एलायंस मुख्य रूप से शामिल हैं। इस बार के चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच दिख रहा है। बीजेपी ने 2017 में हुए चुनाव में यहां कांग्रेस को हराने के साथ ही सत्ता संभाली थी. बीजेपी के एनबी सिंह फिलहाल मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं।

manipur 3

उम्‍मीदवारों की स्थिति
कुल उम्‍मीदवार 173
महिला उम्‍मीदवार 15
भाजपा उम्‍मीदवार 38
कांग्रेस उम्‍मीदवार 35
जनता दल उम्‍मीदवार 28

2017 के चुनाव में क्‍या थी स्थिति

  • 28 सीटों के साथ इंडियन नेशनल कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।
  • 21 सीटों के साथ भाजपा दूसरे स्‍थान पर थी।
  • 4 सीट नेशनल पीपल्‍स पार्टी
  • 4 सीट नागा पीपल्‍स फ्रंट
  • 1 सीट लोक जनशक्ति पार्टी

भाजपा ने एनपीपी, एनपीएफ और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ गठजोड़ कर यहां अपनी सरकार बीरेन सिंह के नेतृत्‍व में बनाई।

सबसे बड़ा और छोटा जिला

राज्‍य की सबसे बड़ा जिला – चुराचुंदपुर
राज्‍य की सबसे छोटी जिला – जिबीराम

manipur contestent
Manipur contestents

इन प्रत्‍याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर
एन बीरेन सिंह, थोंगम विश्र्वजीत सिंह, एनपीपी प्रत्याशी व उपमुख्यमंत्री युमनाम जायकुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता थोकचोम सत्यब्रत सिंह, कांग्रेस के रतनकुमार सिंह और लोकेश्र्वर सिंह।

इन सीटों पर बेहद रोचक होगा मुकाबला
चंदेल 70 फीसदी वोटिंग
जीबीराम 67 फीसदी वोटिंग
सेनापति सर्वाधिक 74 फीसदी वोटिंग हुई थी
तामेंगलोंग 67 फीसदी वोटिंग
थोऊबॉल 67.17 फीसदी वोटिंग
उखरूल 67.99 फीसदी वोटिंग

संबंधित खबरें

विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here