Dr. Raman Singh का पलटवार, ”Rahul Gandhi के इशारे पर स्वांग प्रदर्शन ही Bhupesh Baghel का वास्तविक धर्म है”

0
236
Dr. Raman Singh
Dr. Raman Singh

Dr. Raman Singh: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पहले भूपेश बघेल ही यह समझ लें कि उनके नेता राहुल गांधी आखिर क्या हैं, उसके बाद वे हिन्दू और हिंदुत्व पर व्याख्यान दें। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल का अपना कोई मत, विचार, दर्शन नहीं है। राहुल गांधी के इशारे पर स्वांग प्रदर्शन ही भूपेश बघेल का वास्तविक धर्म है।

Dr. Raman Singh बोले- भूपेश बघेल विचार बदलने की कला में पारंगत

bhupesh baghel

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सुविधा के अनुसार विचार बदलने की कला दिखाने में पारंगत हैं। राहुल जी जो कहेंगे, वहीं करूंगा वाला उनका अंदाज छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के हित में बाधक बन रहा है। जनता ने उन्हें राहुल गांधी का प्रवक्ता बनने के लिए छत्तीसगढ़ नहीं सौंपा है। वे मुख्यमंत्री पद का दायित्व निभाने की जगह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के चमचे बने घूम रहे हैं। इधर राज्य का किसान धान बर्बाद होने से सिर पकड़कर बैठा है और भूपेश बघेल राहुल राग सुना रहे हैं।

Dr. Raman Singh बोले- हिंदुत्व को राहुल, दिग्विजय और भूपेश बघेल जैसे प्रकांड टीकाकारों की कोई जरूरत नहीं

Dr. Raman Singh

पूर्व सीएम ने कहा कि हिन्दू और हिंदुत्व की अपनी नई परिभाषा गढ़ने वाले जानते ही नहीं हैं कि बिना जड़ के पेड़ नहीं होता। हिंदुत्व को राहुल, दिग्विजय और भूपेश बघेल जैसे प्रकांड टीकाकारों की कोई जरूरत नहीं है। डॉ. रमन ने धर्म संसद मामले में भी मुख्यमंत्री और कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि नकल में भी अक्ल की जरूरत होती है। कोट के ऊपर जनेऊ पहन लेने से कोई हिन्दू नहीं हो जाता। हिन्दू कभी हिंदुत्व से अलग नहीं हो सकता। हिन्दू शरीर है और हिंदुत्व उसकी आत्मा। विचारधारा विहीन कांग्रेसी यह नहीं समझ पाते तो इनको सन्मति दे भगवान।

उन्होंने हिंदुत्व पर आधारहीन हमले बोलने की प्रवृत्ति की निंदा करते हुए कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए। कानून अपना काम करेगा। लेकिन यह भी सवाल है कि भगवान राम के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करते रहने वालों पर कब कार्रवाई होगी।

संबंधित खबरें:

Chhattisgarh के सीएम Bhupesh Baghel ने वित्त मंत्री के साथ की बैठक, GST क्षतिपूर्ति अनुदान सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here